Shahid Kapoor Birthday: इन 7 फिल्मों को शाहिद ने मारी लात, जो बाद में हुई ब्लॉकबस्टर, एक ने तो रणबीर कपूर को बनाया रॉकस्टार

Shahid Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर आज अपना बर्थडे मना रहे हैं. एक्टर ने ऐसी कई फिल्में की, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. हालांकि उन्होंने कुछ मूवीज को रिजेक्ट भी की है, जो दूसरे स्टार को मिल गई और वह सुपरहिट हो गई.

Shahid Kapoor Birthday: शाहिद कपूर आज 44 साल के हो गए हैं. शाहिद ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर की. एक्टर ने साल 2003 में फिल्म इश्क विश्क से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया. मूवी में उनका चॉकलेटी अंदाज खासकर फीमेल फैंस को काफी पसंद आया. इश्क विश्क ने उन्हें बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिलाया. एक्टर ने कई बेहतरीन फिल्में की है, जिसमें जब वी मेट, कमीने, हैदर, उड़ता पंजाब, कबीर सिंह शामिल हैं. हालांकि उन्होंने कई ऐसी मूवीज को रिजेक्ट भी की है, जो बाद में सुपरहिट हुई. आज आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं.

रांझणा

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, रांझणा पहले शाहिद कपूर को ऑफर हुई थी. हालांकि एक्टर ने फिल्म को करने से मना कर दिया था. बता दें कि बाद में ये मूवी साउथ एक्टर धनुष को मिली थी, जो सुपरहिट हुई थी.

रॉकस्टार

इम्तियाज अली की ब्लॉकबस्टर फिल्म रॉकस्टार पहले शाहिद कपूर को ऑफर हुई थी. हालांकि उस वक्त एक्टर किसी और प्रोजेक्ट में व्यस्त थे और इस वजह से वह ये मूवी नहीं कर पाए. बाद में ये फिल्म रणबीर कपूर को मिल गई और ये सुपरहिट हुई.

रंग दे बसंती

फिल्म रंग दे बसंती भी शाहिद कपूर को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था. हालांकि किस वजह से उन्होंने इसे रिजेक्ट किया था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई थी.

शुद्ध देसी रोमांस

शुद्ध देसी रोमांस में सुशांत सिंह राजपूत ने काम किया और मूवी को दर्शकों ने पसंद किया था. लेकिन आप ये नहीं जानते होंगे कि पहले ये मूवी मेकर्स ने शाहिद कपूर को ऑफर की थी.

वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा में अक्षय कुमार के साथ मेकर्स शाहिद कपूर को लेना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया.

बैंग बैंग

फिल्म बैंग बैंग सबसे पहले शाहिद कपूर को ऑफर हुई थी, उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया और इसकी जगह फिल्म हैदर को करने का फैसला लिया था.

गोरी तेरे प्यार में

फिल्म गोरी तेरे प्यार में शाहिद कपूर को ऑफर हुई थी, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था. बाद में ये ऑफर इमरान खान को मिली, जिन्होंने फिल्म में करीना कपूर के साथ काम किया था.

Prabhat Khabar Premium Story- 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Prabhat Khabar Premium Story-  Mughal Harem Stories : मुगल महिलाएं आराम पसंद थीं, खाना बनाना भी नहीं आता था, जानिए क्या थी शिक्षा की स्थिति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >