Shah Rukh Khan Net Worth: किंग खान की इन जगहों से होती है तगड़ी कमाई, नेटवर्थ जान होंगे इंस्पायर

Shah Rukh Khan Net Worth: शाहरुख खान ने अपने मेहनत के दम पर आज वो मुकाम हासिल किया है, जो हर किसी का सपना होता है. एक्टर के पास लग्जरी कार से लेकर फाइवस्टार जैसे घर हैं. आइये जानते हैं उनके नेटवर्थ के बारे में.

Shah Rukh Khan Net Worth: 2 नवंबर, 1965 को नई दिल्ली में जन्मे शाहरुख खान ने फौजी और सर्कस जैसे सीरियल्स से टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की. बाद में दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा. एसआरके ने बाजीगर और डर जैसी फिल्मों में गंभीर किरदार निभाकर एक अनोखा रास्ता अपनाया. एक्टर ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है.

शाहरुख खान की कितनी है नेटवर्थ

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, शाहरुख खान की कुल संपत्ति 7,300 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी बढ़ती संपत्ति का कारण आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में उनका निवेश है. शाहरुख को अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से भी बड़ी कमाई होती है. इसके अलावा एसआरके ने कई सुपरहिट फिल्में भी दी है, जिसमें एक्टर ने भारी-भरकम फीस ली.

शाहरुख खान के पास हैं कौन सी संपत्तियां

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के पास कई लग्जरी जीजें हैं. जिसमें सबसे पहला वर्ल्ड फेमस मन्नत है. घर के बाहर हर रोज हजारों की संख्या में फैंस जमा होते हैं. एक्टर के पास लंदन के पार्क लेन इलाके में भी एक बंगला है. जहां वह अक्सर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं. शाहरुख के पास बेवर्ली हिल्स में भी एक विला है, जो लॉस एंजिल्स में है. सुपरस्टार के पास दिल्ली, अलीबाग और दुबई में भी संपत्ति है.

कौन सी लग्जरी कार के मालिक हैं शाहरुख खान

किंग खान के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है, जिसमें BMW, रोल्स-रॉयस, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी, बुगाटी और रेंज रोवर जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं. उनकी बुगाटी वेरॉन की कीमत 12 करोड़ रुपये है, इसके बाद रोल्स-रॉयस फैंटम की कीमत 9.5 करोड़ रुपये और बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी की कीमत 3.29 करोड़ रुपये है. अभिनेता ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, स्वदेस, मोहब्बतें, माई नेम इज खान, देवदास, डॉन, बाजीगर, वीर-जारा, चक दे जैसी फिल्मों में भी काम किया है.

Also Read- Shahrukh Khan Birthday: 31 सालों से इंडस्ट्री पर राज करने वाले शाहरुख का अलसी नाम नहीं जानते होंगे आप, जानें घोड़े से क्या है कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >