Shah Rukh Khan Injury: किंग की शूटिंग के बीच शाहरुख खान हुए घायल, ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका रवाना

Shah Rukh Khan Injury: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं. खबर है कि अभिनेता इस फिल्म के लिए कुछ जबरदस्त एक्शन सीन्स की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी हैं. सेट से आई ताजा जानकारी के मुताबिक अभिनेता सेट पर चोटिल हो गए हैं.

Shah Rukh Khan Injury: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी अपकमिंग एक्शन से भरपूर थ्रिलर “किंग” की शूटिंग में बिजी है. मूवी साल 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुपरस्टार को मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान चोट लग गई. हालांकि चोट कितनी और क्यों आई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. सूत्रों ने बताया है कि शाहरुख अब इलाज के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं.

किंग की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान को लगी चोट

प्रोडक्शन से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया, “शाहरुख खान को कोई गंभीर चोट नहीं है, बल्कि मांसपेशियों में खिंचाव है. पिछले कुछ सालों में शाहरुख को स्टंट करते हुए कई चोटें लगी हैं” शाहरुख की टीम ने एहतियातन विदेश में इलाज कराने का फैसला किया है, ताकि उन्हें सबसे अच्छा ट्रीटमेंट मिल सके.

किंग की शूटिंग रूकी

खबरों के मुताबिक, डॉक्टरों ने शाहरुख को कम से कम एक महीने का पूरा ब्रेक लेने की सलाह दी है. इसलिए किंग की शूटिंग रोक दी गई है. फिल्म सिटी, गोल्डन टोबैको और वाईआरएफ स्टूडियो जैसे लोकेशन पहले जुलाई और अगस्त तक बुक थे, लेकिन अब अगली सूचना तक बुकिंग रद्द कर दी गई है. अगला शेड्यूल सितंबर या अक्टूबर में फिर से शुरू होने की उम्मीद है.

किंग के बारे में

शाहरुख खान की एक और धमाकेदार फिल्म “किंग” में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, राघव जुयाल, जयदीप अहलावत, सौरभ शुक्ला और सुहाना खान जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो कि फिल्म को गांधी जयंती 2026 पर रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया है.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: सैय्यारा ने इन 13 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, बनी चौथी कमाई करने वाली फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >