Shah Rukh Khan Dance Video: स्टेज पर थिरके शाहरुख खान, ‘लड़की बड़ी अंजानी है’ पर दिखाए जबरदस्त मूव्स

Shah Rukh Khan Dance Video: शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने ही गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. 60 की उम्र में भी उनकी एनर्जी और चार्म ने फैन्स को दीवाना बना दिया है. वीडियो में फैंस की भीड़ साफ नजर आ रही है.

Shah Rukh Khan Dance Video: शाहरुख खान एक बार फिर अपने डांस मूव्स और चार्म से फैंस का दिल जीतते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने ही सुपरहिट गाने ‘लड़की बड़ी अंजानी है’ पर डांस करते दिख रहे हैं. वीडियो में शाहरुख न सिर्फ बेफिक्र अंदाज में डांस कर रहे हैं, बल्कि उनकी एनर्जी भी देखने लायक है.

स्टेज पर की जबरदस्त परफॉर्मेंस

वायरल वीडियो में शाहरुख खान एक स्टेज पर कई डांसर्स के साथ नजर आ रहे हैं. वह 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के फेमस गाने पर रिहर्सल करते दिखते हैं. उन्होंने हल्की-फुल्की टी-शर्ट और कार्गो पैंट पहनी हुई है, और पूरे जोश के साथ स्टेप्स दोहरा रहे हैं. वीडियो में एक कोरियोग्राफर उन्हें स्टेप्स समझा रहा है, जबकि शाहरुख पूरी तन्मयता के साथ रिहर्स करते हैं.

फैंस बोले- “60 की उम्र में भी कमाल की एनर्जी”

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज के आसपास फैन्स की भीड़ जमा हो गई है. सोशल मीडिया पर फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “60 की उम्र में भी इनकी एनर्जी देखने लायक है.” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “शाहरुख हमेशा दिल जीत लेते हैं.” कुछ लोगों ने यह भी कहा कि जिन लड़कियों ने उनके साथ स्टेज शेयर किया, वे बहुत खुशनसीब हैं..

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में दिखेगा शाहरुख का जलवा

सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख खान 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में होस्टिंग करते नजर आएंगे और स्टेज पर परफॉर्म भी करेंगे. इससे पहले भी वे कई बार अपनी होस्टिंग स्किल्स से इवेंट को यादगार बना चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >