क्या कैंटीन में समोसे पहुंचाते थे शाहरुख खान? पंकज कपूर ने खोला किंग खान के बचपन का राज

क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान बचपन में स्कूल ऑफ ड्रामा के कैंटीन में समोसे दिया करते थे? एक्टर पंकज कपूर ने हाल ही में यह दिलचस्प किस्सा सुनाया.

Pankaj Kapur On Shah Rukh Khan: शाहरुख खान आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं. ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से उन्होंने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा साबित किया. एक्टर पंकज कपूर ने शाहरुख के बचपन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है, जिसे शायद ही फैंस जानते होंगे. पंकज ने बताया कि बचपन में किंग खान नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की कैंटीन में समोसे दिया करते थे.

Shah Rukh Khan Childhood Story: शाहरुख खान लेकर आते थे समोसे

पंकज कपूर ने पॉडकास्ट किंडल कास्ट के यूट्यूब चैनल में अपने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि 70 के दशक में जब वह दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई कर रहे थे, तब एक छोटा बच्चा कलाकारों के लिए इंटरवल के दौरान समोसे और रिफ्रेशमेंट लेकर आता था. पंकज ने कहा, “वे समोसे कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान लाया करते थे. उस वक्त वह करीब 10 साल के थे.” उन्होंने आगे कहा, “मुझे याद है वो स्कूल ऑफ ड्रामा की कैंटीन में खड़े रहते थे. शायद उस समय उनके पिता या चाचा कैंटीन चलाते थे.”

Shah Rukh Khan NSD Connection: शाहरुख का एनएसडी कनेक्शन

शाहरुख खान का स्कूल ऑफ ड्रामा से पुराना रिश्ता रहा है. उनके पिता मीर ताज मोहम्मद खान दिल्ली में ‘खातिर’ नाम का रेस्टोरेंट चलाते थे. हालांकि शाहरुख ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की मेस संभालने में ज्यादा समय बिताते थे. शाहरुख स्कूल के बाद रोज वहां जाया करते थे. इसी दौरान उनका बचपन थिएटर कलाकारों और एक्टर्स के बीच बीता. शाहरुख ने ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में कहा था, “मैं बहुत क्यूट बच्चा था और मेरा पूरा बचपन भारत के बेहतरीन कलाकारों के बीच बीता. मैं उनके साथ घूमता था और उनके नाटक देखा करता था.”

इन दिग्गज कलाकारों के बीच बीता शाहरुख का बचपन

स्कूल ऑफ ड्रामा में शाहरुख ने कई बड़े कलाकारों को करीब से देखा. इनमें पंकज कपूर, रघुबीर यादव, राज बब्बर, नसीरुद्दीन शाह, रोहिणी हट्टंगड़ी और अनुपम खेर जैसे नाम शामिल हैं. शाहरुख ने बताया था कि इन कलाकारों को देखकर ही उनके अंदर एक्टर बनने का सपना पैदा हुआ. उन्होंने कहा था, “मैंने इन्हें देखकर ही एक्टिंग सीखी है.” राज बब्बर से शाहरुख का खास लगाव था. वह उन्हें प्यार से “बब्बर शेर अंकल” कहकर बुलाते थे. बाद में दोनों ने फिल्म ‘माया मेमसाब’ में साथ काम भी किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >