Satish Shah Last Moments: घर में बेहोश होने से अस्पताल पहुंचने तक, सतीश शाह के आखिरी पलों की दर्दभरी कहानी जान पसीज जायेगा दिल

Satish Shah Last Moments: 74 की उम्र में पॉपुलर एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया. अभिनेता शनिवार, दोपहर को घर में बेहोशी की हालत में पाए गए, जिसके बाद अस्पताल की टीम ने सीपीआर कर बचाने की पूरी कोशिश की. आगे क्या कुछ हुआ, आइए बताते हैं.

Satish Shah Last Moments: भारतीय सिनेमा के चहिते अभिनेता सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे. ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ और ‘जाने भी दो यारो’ जैसी यादगार शोज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले इस दिग्गज कलाकार का 25 अक्टूबर की दोपहर को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया. अब उनके आखिरी पलों से जुड़ी एमोशनल जानकारी सामने आई है, जिसे जानने के बाद आपकी आंखे नम हो जाएंगी.

घर में बेहोशी की हालत में मिले

मुंबई के पी.डी. हिंदुजा हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर ने बताया कि सुबह उन्हें एक आपातकालीन कॉल मिली. जानकारी दी गई कि सतीश शाह अपने घर में बेहोश हो गए हैं. अस्पताल ने तुरंत एम्बुलेंस और मेडिकल टीम को उनके घर भेजा. जब टीम वहां पहुंची, तब तक वे सचेत अवस्था में नहीं थे.

एम्बुलेंस में दी गई सीपीआर

अस्पताल के बयान में कहा गया कि एम्बुलेंस में ही सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) शुरू कर दी गई थी. डॉक्टरों ने रास्ते भर उनकी जान बचाने के हर संभव प्रयास किए. लेकिन अस्पताल पहुंचने पर भी उन्हें होश में नहीं लाया जा सका.

अस्पताल का बयान: “उन्हें बचाया नहीं जा सका”

पी.डी. हिंदुजा अस्पताल ने शोक संदेश में लिखा, “दिग्गज अभिनेता श्री सतीश शाह के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है. हमारी मेडिकल टीम के दमदार प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका. वे भारतीय सिनेमा और टेलीविजन के एक प्रिय कलाकार थे.”

बीमारी और अंतिम संघर्ष

‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के निर्माता जेडी मजेठिया ने खुलासा किया कि सतीश शाह पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे. उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, लेकिन बाद में उन्हें इन्फेक्शन हो गया. धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ती गई और आखिरकार 25 अक्टूबर की सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

यह भी पढ़ें: Thamma की सफलता पर भावुक हुए आयुष्मान खुराना, इस खास व्यक्ति को दिया श्रेय, बोले- प्यार और आशीर्वाद से भर दिया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >