सारा अली खान को 'पति पत्नी और वो 2' के ट्रेलर लॉन्च पर होस्ट की बात लगी अजीब, बोलीं- 'ये क्या बोल रहा है'

Sara Ali Khan: फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' के ट्रेलर लॉन्च पर होस्ट ने सेलिब्रिटीज को लेकर एक अजीब कमेंट कर दिया. होस्ट की यह बात सुनकर सारा अली खान को गुस्सा आ गया और उनका रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Sara Ali Khan: मुंबई में शनिवार को फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट बड़े ही धूमधाम से रखा गया था. इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट सारा अली खान, आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मौजूद थे. इवेंट में सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था, लेकिन तभी होस्ट ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे माहौल थोड़ा बिगड़ गया. होस्ट की एक बात सारा अली खान को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने तुरंत अपनी नाराजगी जाहिर की.

होस्ट ने आखिर क्या कहा था?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा, रकुल और आयुष्मान के साथ बैठी हुई हैं. तभी इवेंट का होस्ट मजाक करते हुए कहता है कि आजकल पैपराजी किसी सेलिब्रिटी की पीछे से फोटो (बैकशॉट) डालते हैं और पहचानो कौन लिखते हैं. होस्ट ने आगे कहा कि वह झूठ नहीं बोल रहा है, वह सभी सेलिब्रिटीज को पीछे से पहचान लेता है और उसने इस काम में बहुत समय बिताया है. होस्ट की यह वाहियात बात सुनते ही सारा अली खान के चेहरे के भाव बदल गए.

सारा अली खान का वायरल रिएक्शन

होस्ट की यह बात सुनकर सारा अली खान काफी असहज महसूस करने लगीं. उन्होंने तुरंत रकुल प्रीत सिंह की तरफ मुड़कर नाराजगी भरे लहजे में पूछा, “ये क्या बोल रहा है”. सारा के चेहरे पर साफ दिख रहा था कि उन्हें होस्ट का यह मजाक बहुत ही अजीब और गलत लगा. अब सारा का यही रिएक्शन वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है और लोग इस पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है. यह फिल्म साल 2019 में आई ‘पति पत्नी और वो’ का अगला हिस्सा है. दर्शक इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें: ‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज, तीन हसीनाओं के बीच फंसे आयुष्मान खुराना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >