Sanam Teri Kasam Collection Day 4: नहीं किसी में दम, चौथे दिन भी सनम तेरी कसम ने मचाया गदर, जानें टोटल कलेक्शन

Sanam Teri Kasam Collection Day 4: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम रि-रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म को वैलेंटाइन डे वीक का फायदा मिल रहा है. चौथे दिन कितनी कमाई हुई, यहां देखिए.

Sanam Teri Kasam Re-Release Collection: साल 2016 में रिलीज हुई सनम तेरी कसम फिर से वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई. फिल्म जब पहले रिलीज हुई थी तब पिट गई थी, लेकिन हाल के कुछ सालों में ये युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हुई. एक बार फिर से सिनेमाघरों में आने के बाद मूवी को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर फिल्म इस समय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने जुनैद खान की फिल्म लवयापा और हिमेश रेशमिया की मूवी बैडएस रविकुमार को पीछे छोड़ दिया. आइए आपको इसके कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

सोमवार को सनम तेरी कसम ने चलाया जादू

राधिका राव और विनय सप्रू की ओर से निर्देशित सनम तेरी कसम ने सिनेमाघरों में धूम मचा दिया है. चार दिन में मूवी ने 18 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म अपनी रि-रिलीज के दौरान हिंदी बॉक्स ऑफिस पर टॉप प्रदर्शन करने वाली फिल्म रही. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, चौथे दिन मूवी ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

  • सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 4 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 5.25 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 5.75 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 3 करोड़ रुपये

सनम तेरी कसम की नेट कमाई- 18 करोड़ रुपये

पॉडकास्ट का हिस्सा क्यों नहीं बनते हर्षवर्धन राणे?

बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान, हर्षवर्धन राणे ने पॉडकास्ट कल्चर को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि वह वह इसका हिस्सा आखिर क्यों नहीं बनते. हर्षवर्धन ने कहा कि जब एक एक्टर पॉडकास्ट पर ज्यादा बात करते हैं, तो उन्हें लगता है कि वाह हमने क्या बात बोल दी. एक्टर ने कहा कि सेलेब्स को थेरेपी टाइप भावनाएं होती है जब उनकी बातों पर कोई ताली बजाता है.

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >