Sanam Teri Kasam Box Office Day 12: सनम तेरी कसम ने तुम्बाड के कलेक्शन को छोड़ा पीछे, जानें 12वें दिन कितनी हुई कमाई

Sanam Teri Kasam Box Office Day 12: सनम तेरी कसम को रिलीज हुए बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन हो गए. फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है और दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं. फिल्म की कुल कमाई कितनी हो गई, यहां जानें.

Sanam Teri Kasam Box Office Day 12: फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को साल 2016 में दर्शकों ने भले ही पसंद नहीं किया हो, लेकिन अब इसपर जमकर प्यार लुटा रही है. फिल्म की इमोशनल कहानी दर्शकों के दिलों में उतर गई है. दोबारा रिलीज होने पर दर्शकों ने मेकर्स को निराश नहीं होने दिया और नतीजा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला. फिल्म शानदार कमाई कर रही है. हर तरफ सोशल मीडिया पर इस मूवी की ही चर्चा हो रही है. 7 फरवरी को हिमेश रेशमिया की बैडएस रविकुमार और जुनैद खान की लवयापा भी रिलीज हुई थी, लेकिन दोनों फिल्मों को दर्शक नहीं मिले. हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म ने 12वें दिन कितनी कमाई की, यहां देखिए.

तुम्बाड के कलेक्शन को सनम तेरी कसम ने छोड़ा पीछे

राधिका राव और विनय सप्रू की ओर से निर्देशित सनम तेरी कसम के री-रिलीज पर अमिताभ बच्चन ने रिएक्ट किया. जॉन अब्राहम, अर्जुन रामपाल ने हर्षवर्धन राणे के नाम खास पोस्ट भी लिखा. जॉन ने कहा कि, हर्षवर्धन राणे फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया. एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म को सक्सेस होने में नौ साल लग गए. मूवी ने ओरजिनिल फिल्म की कमाई के आंकड़े को बहुत पीछे छोड़ दिया है. 12वें दिन का आंकड़ा सामने आ गया है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, मूवी दूसरे मंगलवार को भारत में 65 लाख रुपये कमा सकती है. हालांकि ये कमाई के आंकड़े में फेरबदल संभव है.सनम तेरी कसम ने सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड के री-रिलीज के आंकड़े को पार कर लिया है. तुम्बाड ने री-रिलीज पर 31.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

  • पहला दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन – 4 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 5.25 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 5.75 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 3.15 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 2.85 करोड़ रुपये
  • छठा दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 2.75 करोड़ रुपये
  • 7वां दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 2.40 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 1.25 करोड़ रुपये
  • 9वां दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन – 1.50 करोड़ रुपये
  • 10वां दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 1.60 करोड़ रुपये
  • 11वां दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 75 लाख
  • 12वां दिन सनम तेरी कसम का कलेक्शन- 65 लाख

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >