Samuk: एलियंस से भिड़ेंगे अक्षय कुमार? बनेगी भारत की सबसे बड़ी एलियन एक्शन फिल्म, जानें डिटेल्स

Samuk: अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘समुक’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी एलियन एक्शन थ्रिलर मानी जा रही है. विपुल अमृतलाल शाह और कनिष्क वर्मा इस मेगा प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं.

Samuk: निर्देशक कनिष्क वर्मा की अगली फिल्म ‘समुक’ को भारतीय सिनेमा की पहली बड़े पैमाने की एलियन थ्रिलर फिल्मों में गिना जा रहा है. इस फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह कर रहे हैं, जबकि आशिन ए शाह इसके सह-निर्माता हैं. साल 2027 की सबसे चर्चित थिएट्रिकल रिलीज़ में शामिल मानी जा रही इस फिल्म में अक्षय कुमार दमदार एक्शन अवतार में दिखाई देंगे. फिल्म में एलियन थ्रिलर, सर्वाइवल हॉरर और हाई-वोल्टेज एक्शन देखने को मिलेगा. कनिष्क पिछले दो सालों से विपुल शाह के साथ मिलकर इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं.

फिल्म ‘समुक’ को लेकर क्या बोले विपुल अमृतलाल?

निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने कहा, “हम हमेशा अलग-अलग जॉनर में कुछ नया करने की कोशिश करते हैं और ‘समुक’ भारतीय सिनेमा के लिए बिल्कुल नया अनुभव है. हमारा मकसद दर्शकों के लिए वर्ल्ड-क्लास एलियन थ्रिलर बनाना है.”

निर्देशक कनिष्क वर्मा ने बताया कि उन्हें फिल्म की प्रेरणा कहां से मिली?

निर्देशक कनिष्क वर्मा ने बताया, “‘समुक’ मेरे एसपीजी वर्ल्ड और ‘एलियन’ और ‘प्रिडेटर’ जैसी सर्वाइवल थ्रिलर्स के प्रति प्यार से पैदा हुई है. अक्षय सर के साथ इन सभी चीजों को एक साथ लाना बेहद खास अनुभव रहा है. मैं हमेशा चाहता था कि फिल्म का एलियन सेट पर वास्तविक महसूस हो। वही पुराना टैक्टाइल हॉरर फिल्मों को यादगार बनाता है.”

फिल्म के साथ जुड़े ये लोग

फिल्म ‘समुक’ के लिए मेकर्स ने हॉलीवुड की अनुभवी टेक्निकल टीम को भी शामिल किया है, ताकि दर्शकों को इंटरनेशनल स्तर का सिनेमाई अनुभव मिल सके. फिल्म में दिखाए जाने वाले एलियन क्रिएचर्स को मशहूर हॉलीवुड क्रिएचर एफएक्स आर्टिस्ट एलेक गिलिस डिजाइन करेंगे. करीब पांच दशक लंबे करियर में उन्होंने दिग्गज फिल्ममेकर स्टैन विंस्टन के साथ मिलकर ‘एलियंस’ और ओरिजिनल ‘प्रिडेटर’ जैसी फिल्मों पर भी काम किया है. वहीं फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की जिम्मेदारी स्टंट कोऑर्डिनेटर ल्यूक टंबर संभालेंगे.

यह भी पढें- Drishyam 3 Hindi Update: क्या अक्षय खन्ना को रिप्लेस कर रहे हैं प्रकाश राज? अभिनेता ने खुद बताई सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >