Samantha Ruth Prabhu Wedding: सामंथा रुथ प्रभु ने डायरेक्टर राज निदिमोरु संग की गुपचुप शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट से किया रिश्ता ऑफिशियल

Samantha Ruth Prabhu Wedding: सामंथा रुथ प्रभु और डायरेक्टर राज निदिमोरु ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में आज, सोमवार को मंदिर में शादी कर ली. दोनों ने इंस्टाग्राम पर पहली तस्वीरें शेयर कर रिलेशन कन्फर्म किया.

Samantha Ruth Prabhu Wedding: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरकार अपने फैन्स को बड़ी खुशखबरी दे दी है. लंबे समय से चल रही अफवाहों के बाद अब इस बात की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है कि सामंथा ने डायरेक्टर राज निदिमोरु से शादी कर ली है. महीनों से इंस्टाग्राम पर राज की झलकियां दिखाने के बाद, एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते और प्राइवेट वेडिंग दोनों को पब्लिक कर दिया है.

यहां देखें सामंथा की शादी की पहली तस्वीरें-

इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ रिश्ता किया ऑफिशियल

सामंथा और राज निदिमोरू ने अपनी इंटीमेट वेडिंग की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. तस्वीरों में कपल बेहद खुश नजर आ रहा है.पोस्ट में सामंथा ने सिर्फ शादी की तारीख लिखी, “01.12.2025”. अब फैंस और इंडस्ट्री फ्रेंड्स लगातार कपल को कमेंट सेक्शन में बधाइयां दे रहे हैं.

तमिलनाडु में सरल और प्राइवेट सेरेमनी

कपल ने सोमवार सुबह तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन के लिंग भैरवी मंदिर में बेहद सादगी से शादी की. सिर्फ परिवार और कुछ करीबी लोग ही इस रस्म के साक्ष�� बने. दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही थी.

प्रोफेशनल बॉन्ड से शुरू हुई लव स्टोरी

सामंथा और राज ने पहली बार द फैमिली मैन 2 में साथ काम किया था, जहां सामंथा एक्ट्रेस थीं और राज शो के क्रिएटर-डायरेक्टर. इसके बाद दोनों सिटाडेल: हनी बनी में भी साथ जुड़े रहे.

वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा जल्द ही नेटफ्लिक्स सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ में नजर आएंगी, जिसे राज निदिमोरू को-क्रिएट और प्रोड्यूस कर रहे हैं.

दोनों की पर्सनल लाइफ पहले भी रही सुर्खियों में

सामंथा की पहली शादी 2017 में एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी. चार साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया. वहीं, राज निदिमोरू की शादी पहले श्यामाली डे से हुई थी, जिनसे 2022 में उनका तलाक हुआ.

अब दोनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं और सोशल मीडिया पर कपल की शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है.

यह भी पढ़ें- Dharmendra के निधन के 8 दिन बाद सनी और बॉबी देओल का पहला रिएक्शन आया सामने, प्रेयर मीट का इमोशनल VIDEO भी वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >