Samantha Ruth Prabhu Pregnancy: साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इस समय अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में हैं. एक तरफ उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. वहीं दूसरी ओर सामंथा की प्रेग्नेंसी की खबर ने फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियोज के बाद अब सामंथा की प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
Samantha Ruth Prabhu Baby Bump: बेबी बंप के साथ दिखी सामंथा
हाल ही में सामंथा अपनी फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ की सफलता का जश्न मनाती नजर आईं. इस सेलिब्रेशन में उनके पति और फिल्ममेकर-प्रोड्यूसर राज निदिमोरु भी मौजूद थे. वायरल तस्वीरों में सामंथा लाइट ब्लू टी-शर्ट और जींस में दिखाई दी. हालांकि, फैंस की नजर उनके बेबी बंप पर जाकर टिक गई. वहीं राज पूरे समय सामंथा का खास ख्याल रखते नजर आए और भीड़ के बीच उन्हें प्रोटेक्ट करते दिखाई दिए.
Samantha Ruth Prabhu Pregnant: सामंथा रूथ प्रभु की प्रेग्नेंसी हुई कन्फर्म
इन वायरल तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर सामंथा की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी. अब ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस के स्पोक्सपर्सन ने इस खबर की पुष्टि कर दी है. रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा दिसंबर 2026 में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी. हालांकि, सामंथा और राज ने अभी तक सोशल मीडिया पर आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
यह भी पढ़ें– मा इंटी बंगारम: पहले दिन कितने करोड़ कमा गई सामंथा रुथ की फिल्म? तोड़ा रश्मिका मंदाना की इस फिल्म का रिकॉर्ड
Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Wedding: साल 2025 में हुई थी शादी
सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की शादी कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में हुई थी. उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.
‘मा इंटी बंगारम’ ने पहले दिन किया शानदार प्रदर्शन
सामंथा की फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 5.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.
यह भी पढ़ें– बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स
