Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई को नायक तो सलमान खान को खलनायक बनता देखना चाहते हैं केआरके, कहा ‘मैं अपनी फिल्म देशद्रोही 2…’

Salman Khan: सलमान खान की सिक्योरिटी और लॉरेंस बिश्नोई के आतंक के बीच एक्टर केआरके ने लॉरेंस बिश्नोई को अपनी फिल्म देशद्रोही 2 में नायक और सलमान खान को खलनायक की भूमिका निभाने की इच्छा जताई है.

Salman Khan: 12 अक्टूबर को हुए एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान सुर्खियों में बने हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक दोनों की आए दिन कोई न कोई खबरें सामने आ रही है. इस वक्त लॉरेंस बिश्नोई के लोगों का खतरा बॉलीवुड इंडस्ट्री पर मंडरा रहा है. सलमान खान की भी सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है. इसी बीच दोनों को लेकर एक और मामला सामने आया है, जिसमें उनके असल जिंदगी में नायक खलनायक की भूमिका निभाने के बाद पर्दे पर दोनों को आमने सामने देखने की मांग की गई है. यह मांग और किसी ने नहीं बल्कि अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले एक्टर केआरके यानी कमाल आर खान ने किया है.

देशद्रोही 2 में लॉरेंस बिश्नोई-सलमान खान आएंगे नजर

केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी फिल्म देशद्रोही 2 में लॉरेंस बिश्नोई को मुख्य भूमिका और सलमान खान को तंज कसते हुए विलेन की भूमिका में होने की इच्छा जताई है. उन्होंने लिखा, “मैं अपनी फिल्म देशद्रोही 2 लॉरेंस बिश्नोई को ऑफर करता हूं, क्योंकि वह एक आदर्श नायक की तरह दिखते हैं. वह तब अच्छे दिखेंगे, जब वह फिल्म में वास्तविक एक्शन करेंगे. इसलिए मैं गृहमंत्री कार्यालय से अनुरोध करता हूं कि उन्हें काम करने दिया जाए.” केआरके ने सलमान की ओर भी इशारा किया और कहा कि वह बिश्नोई के खिलाफ खलनायक के रूप में बॉलीवुड सुपरस्टार को कास्ट करना चाहेंगे. जैसा कि उन्होंने पोस्ट किया, “और मैं बुधू से उसी फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने का अनुरोध करूंगा.”

पहले भी लॉरेंस बिश्नोई को ऑफर हुई थी फिल्में

केआरके से पहले फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी लॉरेंस को अपनी फिल्म में काम करने की इच्छा व्यक्त की थी. उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, “एक वकील से गैंगस्टर बना व्यक्ति एक सुपरस्टार को मारकर हिरण की मौत का बदला लेना चाहता है और चेतावनी के तौर पर अपने 700 लोगों के गिरोह को आदेश देता है, जिसे उसने फेसबुक के जरिए भर्ती किया था कि वे सबसे पहले एक बड़े राजनेता को मारें जो स्टार का करीबी दोस्त है. पुलिस उसे पकड़ नहीं पाती, क्योंकि वह जेल में सरकारी संरक्षण में है और उसका प्रवक्ता विदेश से बोलता है. अगर कोई बॉलीवुड लेखक इस तरह की कहानी लेकर आता है, तो वे अब तक की सबसे अविश्वसनीय और हास्यास्पद कहानी लिखने के लिए उसकी पिटाई करेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “अगर कोई फिल्म सबसे बड़े गैंगस्टर पर आधारित है तो कोई भी फिल्म निर्माता दाऊद इब्राहिम या छोटा राजन जैसे दिखने वाले लड़के को कास्ट नहीं करेगा. यहां मैं एक भी फिल्म स्टार को नहीं जानता जो बी (बिश्नोई) से ज्यादा अच्छा दिखता हो.”

Also Read: Fact Check: क्या सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई को दी खुले आम धमकी, जानें वायरल हो रहे वीडियो का पूरा सच

Also Read: सलमान खान की Ex गर्लफ्रेंड ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम भेजा डायरेक्ट मैसेज, बोलीं- ये आपके फायदे की ही बात है…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >