Salman Khan ने अभिनव कश्यप के आरोपों पर दिया करारा जवाब, कहा- लोग बैठे-बैठे मनगढ़ंत बातें कर रहे हैं

Salman Khan: बिग बॉस 19 के मंच पर सलमान खान ने 'वीकेंड का वॉर' एपिसोड के दौरान बिना नाम लिए अभिनव कश्यप पर निशाना साधा. आइए बताते हैं पूरा मामला क्या है.

Salman Khan: सलमान खान और उनके परिवार पर कुछ समय पहले निर्देशक अभिनव कश्यप ने कई गंभीर आरोप लगाए और उन्हें काफी खरी-खोटी भी सुनाई थी. जिसके जवाब में अब सलमान खान में बिना नाम लिए ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड में दबंग डायरेक्टर पर निशाना साधा है. आखिर पूरा मामला क्या है और उसपर सलमान खान ने क्या रिएक्शन दिया, आइए सब बताते हैं.

सलमान खान ने अभिनव कश्यप को दिया मुंहतोड़ जवाब

वीकेंड का वॉर एपिसोड की शुरुआत सलमान के कंटेस्टेंट तान्या मित्तल का जन्मदिन खास अंदाज में मनाते हुए से हुआ, जहां स्प्रिचुअल इन्फ्लुएंसर को एक शाही सिंहासन भी गिफ्ट किया गया. इस खुशनुमा माहौल में तान्या मित्तल ने मुंबई आने के बाद स्ट्रगल के बारे में बात की और बताया कि अक्सर उन्हें डर लगता है और वह एक मददगार परिवार की उम्मीद में थीं. इसके बाद उन्होंने सलमान खान से पूछा कि क्या वह उनके लिए ऐसा कुछ कर सकते हैं?

इसके जवाब में सलमान खान ने कहा, “इन दिनों मैं जिस स्थिति में हूं, उसमें मेरे साथ जुड़ने वाला हर कोई मुश्किल में पड़ रहा है. लोग बैठे-बैठे मनगढ़ंत बातें कर रहे हैं. मैंने उनके साथ काम किया है, पहले मेरी तारीफ की और अब पॉडकास्ट में बैठकर झूठ फैला रहे हैं. ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि उनके पास काम नहीं है.”

सलमान ने आगे सभी से अपील करते हुए कहा, “काम से बेहतर कुछ नहीं है. चाहे हालात जैसे भी हों, उठो, नहाओ और काम पर लग जाओ.”

अभिनव कश्यप ने सलमान खान को क्या कहा था?

‘दबंग’ के निर्देशक अभिनव कश्यप ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में सलमान खान पर कई आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया कि सलमान ने फिल्म का बेवजह क्रेडिट लिया और व्यक्तिगत हमलों तक का सहारा लिया.

निर्देशक ने यहां तक कहा कि ‘तेरे नाम’ के दौरान सलमान की वजह से उनके भाई अनुराग कश्यप को प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा. उन्होंने सलमान की ओर से अनुराग की फिल्म ‘निशानची’ की तारीफ को भी “चमचागिरी” करार दिया और आलोचकों को शांत करने का तरीका बताया.

यह भी पढ़े: Ajey The Untold Story of a Yogi Box Office Collection: फ्लॉप हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी ‘अजेय’, कमाई जान माथा पिट लेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >