क्या हुआ सलमान? भयंकर गुस्से में दिखा शेरा, चीखते-चिल्लाते लोगों को भगाते रहा

सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आते हैं. भीड़ को संभालते हुए उनके बॉडीगार्ड शेरा गुस्से में लोगों को हटाते दिखते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा में है. अपूर्व लाखिया की ओर से निर्देशित इस फिल्म के लिए भाईजान कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में सलमान एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिख रहे हैं. उनके चारों तरफ पुलिस ऑफिसर दिख रहे हैं. भाईजान को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है. ऐसे में उनके बॉडीगार्ड शेरा वहां से भीड़ हटाते दिख रहे है. हालांकि शेरा काफी गुस्से में दिख रहे हैं और चीखते हुए वहां से लोगों को भगा रहे. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सलमान खान पिछली बार फिल्म सिकंदर में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. फिल्म बुरी तरह पिट गई थी. इस मूवी में उनके साथ काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज, जतिन सरना, संजय कपूर नजर आए थे. मूवी को दर्शकों ने पसंद नहीं किया था. वहीं, उनकी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग 22 अगस्त से 3 सितंबर तक लद्दाख में होगी. मूवी में एक्टर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू के किरदार में दिखेंगे.

यह भी पढ़ें- Saiyaara: मृणाल ठाकुर ने ‘सैयारा’ की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, ‘सन ऑफ सरदार 2’ के साथ क्लैश पर कहा- बहुत सारे सवाल हैं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >