सलमान खान की बहन के घर नए मेहमान की एंट्री, सोशल मीडिया पोस्ट से किया कंफर्म

Arpita Khan New Family Member: सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भतीजे अयान अग्निहोत्री की गर्लफ्रेंड टीना रिजवानी को परिवार का नया सदस्य बताया. न्यू ईयर पर अयान ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था.

Arpita Khan New Family Member: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के परिवार से एक खुशखबरी सामने आई है. खान परिवार में अब एक नया नाम जुड़ता दिख रहा है. सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए इस रिश्ते की ओर इशारा किया है और फैंस के बीच हलचल मचा दी है.

दरअसल, अर्पिता ने अपने भतीजे अयान अग्निहोत्री की गर्लफ्रेंड टीना रिजवानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें “हमारे परिवार का नया सदस्य” बताया. इस पोस्ट के साथ अयान और टीना की एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की गई, जिसने इस रिश्ते को खान फैमिली की ओर से ऑफिशियल मान लिया.

न्यू ईयर पोस्ट से हुआ था रिश्ते का खुलासा

अयान अग्निहोत्री, जो सलमान खान की बड़ी बहन अलवीरा अग्निहोत्री और अभिनेता-निर्माता अतुल अग्निहोत्री के बेटे हैं, पहले ही इस महीने अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं. न्यू ईयर के मौके पर अयान ने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे, जिनमें वह टीना के साथ नजर आए.

पोस्ट के कैप्शन में रिंग इमोजी और प्यार भरे शब्दों ने साफ कर दिया था कि दोनों ने अपने रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है.

खान-अग्निहोत्री परिवार के बारे में

सलमान खान की बड़ी बहन अलवीरा की शादी 1995 में अतुल अग्निहोत्री से हुई थी. उनके दो बच्चे हैंअयान और अलीजेह अग्निहोत्री. अलीजेह ने साल 2023 में फिल्म ‘फर्रे’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल न दिखा पाई, लेकिन सलमान खान ने अपनी भांजी के लिए जमकर प्रमोशन किया था.

अब अयान और टीना के रिश्ते पर परिवार की मुहर लगने के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में खान परिवार में जश्न का माहौल बन सकता है.

यह भी पढ़ें: Arijit Singh: अरिजीत सिंह के फैसले से भावुक हुए फैंस, विराट कोहली की पुरानी पोस्ट चर्चा में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >