सलमान खान ने स्वैग से किया शाहरुख खान का OTT पर स्वागत, तो किंग खान बोले- ये बंधन अभी भी प्यार का बंधन...

शाहरुख खान ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं और उनका स्वागत सलमान खान ने अलग ही अंदाज में किया हैं. सलमान का प्यार देखकर किंग खान भी पीछे नहीं हटे और इसपर उन्होंने कमेंट किया है, जो वायरल हो रहा है.

पिछले कुछ सालों में सलमान खान और शाहरुख खान ने एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान खुलकर दिखाया हैं. अक्सर दोनों एक-दूसरे की एक्टिंग की तारीफ सोशल मीडिया पर करते दिखाई देते है. हाल ही में किंग खान ने एक वीडियो शेयर कर इशारा दिया था कि वो जल्द ही ओटीटी पर इंट्री कर सकते हैं. इसपर अब सलमान का रिएक्शन आया है.

दरअसल, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं. वीडियो शेयर कर कैप्शन में वो लिखते है, हम्म, स्वागत नहीं करोगे शाहरुख खान का. कुछ ही देर पहले शेयर किए इस वीडियो पर अबतक 1,750,551 लाइक्स आ चुके है और फैंस इसपर अपना रिएक्शन दे रहे है. वीडियो में शाहरुख बालकनी में खड़े होते है और उनके सामने बहुत सारे उनके फैंस होते है.

https://www.instagram.com/p/CT38uHwgPfA/

इस वीडियो में शाहरुख और उनके सेक्रेटरी आइडियाज पर बातें करते हैं. ये वीडियो काफी मजेदार है और इससे पहले भी एक वीडियो इसपर किंग खान फैंस के साथ शेयर कर चुके है. वहीं, सलमान का शाहरुख खान का इस तरह से ओटीटी पर स्वागत करना उनके चाहने वालों को काफी पसन्द आ रहा है.

Also Read: हिना खान का लग्जरी कार कलेक्शन, नागिन एक्ट्रेस के पास है इतनी कीमती गाड़ियां

वहीं, सलमान के इस प्यार को देखकर किंग खान भी कमेंट करने से पीछे हट नहीं पाए. वो लिखते है, शुक्रिया भाईजान. ये बंधन अभी भी प्यार का बंधन है. गौरतलब है कि शाहरुख खान जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अपनी एक फिल्म रिलीज करने वाले हैं. इसे लेकर ही ये वीडियो है और इसका अगला पार्ट भी जल्दी आएगा.

बता दें कि अबतक कई बड़े स्टार्स अक्षय कुमार, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन ओटीटी पर इंट्री कर चुके है लेकिन शाहरुख इस लिस्ट से गायब है. फिल्मों की बात करें तो शाहरुख खान पठान फिल्म में दिखेंगे, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी काम कर रही हैं. फिल्म में वो रॉ एजेंट की भूमिका में दिखेंगे और जॉन अब्राहम एक निगेटिव रोल प्ले कर रहे है. इसके अलावा वो साउथ इंडिया के डायरेक्टर एटली के साथ भी फिल्म कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >