विक्की कौशल को धक्का दिए जाने पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बताया आखिर क्या हुआ था उस समय...

आईफा अवॉर्ड्स से एक वीडियो काफी वायरल हुआ. जिसमें सलमान खान के बॉडीगार्ड ने विक्की कौशल को धक्का दिया. वहीं फैंस ने ये भी कहा कि एक्टर ने भी विक्की को इग्नोर किया. अब भाईजान ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

सलमान खान ने IIFA 2023 को लेकर काफी लाइमलाइट बटौरी. जी हां भाईजान का स्वैग देख हर कोई उनसे इम्प्रेस हो गया. उनकी उपस्थिति ने अबू धाबी के यस द्वीप में आयोजित शानदार कार्यक्रम में स्टार पावर को जोड़ा, लेकिन एक वीडियो ने खूब बवाल मचाया. वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल को सलमान खान की सुरक्षा टीम ने धक्का दे दिया. क्लिप में सलमान, विक्की को घूरते हुए भी देखा जा सकता है. जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ. विक्की ने एक स्टेटमेंट जारी कर ये साफ कर दिया कि जैसा कैमरा में दिख रहा है, वैसा कुछ हुआ नहीं था. बाद में ग्रीन कार्पेट पर सलमान खान ने भी विक्की कौशल को गले लगाया. अब भाईजान ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

विक्की-सलमान के वीडियो का क्या है सच

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान इस वाक्या से बहुत परेशान थे. ऐसा लगता है कि उन्होंने वीडियो में विक्की कौशल के साथ बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उनकी सुरक्षा टीम ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर जाने के लिए मजबूर कर दिया. लॉरेंस बिश्नोई और कनाडाई माफिया डॉन गोल्डी बराड़ द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी के बाद, अभिनेता अपने बॉडीगार्ड की टीम के निर्देशों का पालन कर रहे हैं.

सलमान खान प्रोटोकॉल का कर रहे थे पालन

इंडिया टुडे के एक सूत्र ने बताया कि सुपरस्टार के लिए एक प्रोटोकॉल व्यवस्था है. इसका मतलब यह है कि जब वह भीड़ के बीच में होते हैं, तो उसे एक निश्चित समय सीमा में बिंदु A से B तक ले जाना होता है. सूत्र ने बताया, “पहला वीडियो जहां गुस्से में सलमान विक्की को घूरते दिख रहे हैं, वह वास्तव में एक पल का फॉलो अप था, उन्होंने बैकस्टेज किया था. उन्होंने संक्षेप में हैलो का आदान-प्रदान किया था, जो बहुत सुखद था और बिल्कुल भी अजीब नहीं था.” ऐसा लगता है कि जब सलमान खान बाहर आए तो कई सितारे अपनी सुरक्षा और प्रबंधकीय टीमों के साथ रेड कार्पेट पर थे. उन्हें जल्दबाजी में जाना पड़ा. दरअसल, सलमान खान, विक्की संग चैट करना चाहते थे, लेकिन उनकी टीम उन्हें आगे ले गई. सुपरस्टार कथित तौर पर इस बात से बहुत परेशान थे कि यह वीडियो पर कैसे दिखाई दे रहा था और जल्द से जल्द “स्थिति को ठीक करना” चाहते थे.

Also Read: सलमान खान के बॉडीगार्ड ने विक्की कौशल को दिया धक्का, एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कई बार चीजें…
सलमान खान और विक्की कौशल के बीच सब कुछ ठीक है

इधर विक्की कौशल ने इस वीडियो को लेकर कहा था, कि कई बार बेवजह की बकबक से खबरों की बाढ़ आ जाती है. उन्होंने मीडिया से कहा, “इसका कोई मतलब नहीं है. चीजें वास्तव में वैसी नहीं हैं, जैसी वे वीडियो में दिख रही हैं. इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है.” बता दें कि विक्की कौशल और सलमान खान पर्सनल लाइफ में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों को अक्सर एक दूसरे संग मजाक मस्ती करते देखा जाता है. वर्कफ्रंट की बात करें तो भाईजान जल्द ही टाइगर 3 में दिखाई देने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >