पिघला सलमान खान का दिल, पैपराजी ने मांगी माफी तो पड़े नरम, ऐसे दिया रिएक्शन

पैपराजी की हरकतों से नाराज सलमान खान ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया था. अब फोटोग्राफर्स ने उनसे माफी मांगी. इस पर एक्टर ने क्या रिएक्ट किया, आपको बताते हैं.

हाल ही में एक्टर सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए. इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी में दखल देने को लेकर पैपराजी पर नाराजगी थी. हालांकि अब मामला शांत होता नजर आ रहा है. मुंबई में फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी के दौरान फोटोग्राफर्स ने सलमान से माफी मांगी, जिसे एक्टर ने स्वीकार भी कर लिया.

‘राजा शिवाजी’ की पार्टी में दिखा बदला माहौल

बुधवार ( 20 मई) की रात मुंबई में आयोजित ‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी में कई सितारे पहुंचे थे. इस दौरान जैसे ही सलमान खान वहां पहुंचे, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और लगातार सॉरी भाई कहते नजर आए. पहले तो सलमान को समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है, लेकिन जब उन्हें पता चला कि फोटोग्राफर्स उनसे माफी मांग रहे हैं, तो उन्होंने इशारे में कहा कि सब ठीक है. इस इवेंट में रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, महेश मांजरेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, सचिन खेडेकर और जितेंद्र जोशी समेत कई कलाकार मौजूद रहे.

अस्पताल के बाहर पैपराजी पर भड़के थे सलमान खान

दरअसल, एक दिन पहले सलमान खान ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया था. सलमान ने आरोप लगाया था कि अस्पताल में उनकी निजी जिंदगी और दुख को कैमरे में कैद करने की कोशिश की गई. उन्होंने मीडिया और पैपराजी के रवैये पर नाराजगी जताई थी. सलमान ने लिखा था, “अगर मैं अस्पताल में दर्द में हूं और प्रेस उसे एंजॉय करे तो यह गलत है. मैंने हमेशा मीडिया का साथ दिया ताकि उनका भी घर चले. लेकिन अगर कोई मेरे दुख से पैसा कमाना चाहता है, तो चुप रहो, मजा मत लो. तस्वीर जरूरी है या इंसान की जिंदगी?”

सलमान ने दी थी चेतावनी

इसके बाद सलमान खान ने चेतावनी भरे अंदाज में लिखा,“ऐसे में मैं सौ कैमरे जला दूंगा. अगली बार किसी भाई के दुख पर मेरे साथ ऐसा करने की कोशिश मत करना. जब तुम्हारे परिवार का कोई अस्पताल में होगा, क्या मैं ऐसा व्यवहार करूंगा?” एक अन्य पोस्ट में सलमान ने कहा, “मैं 60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला हूं, ये याद रखना. जेल में डालोगे? हा हा।”

यह भी पढ़ें- अकेलेपन वाले पोस्ट का सलमान खान ने बताया सच, बोले- मां भी हो गई थीं परेशान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >