Salim Khan का लॉरेंस बिश्नोई गैंग को जवाब, सलमान नहीं मांगेगा माफी, उसको नहीं शौक जानवर मारने का

सलमान खान को लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिल रही है. इस बीच सलमान के पिता सलीम खान ने कहा कि उनके बेटे ने किसी जानवर को नहीं मारा है.

सलमान खान इन दिनों अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है. उनकी करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी को मुंबई के तीन हमलावरों ने गोली मार दी. उनकी हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली. लॉरेंस, सलमान की जान के पीछे पड़ा है और कुछ महीने पहले ही एक्टर के घर के बाहर फायरिंग करवा चुका है. साथ ही कई बार भाईजान को जान से मारने की धमकी दे चुका है. इन दिनों सलमान का परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर काफी परेशान है. इस बीच सलीम खान ने कहा कि उनके बेटे ने किसी जानवर को नुकसान नहीं पहुंचाया है.

सलीम खान बोले- माफी मांगना…

सुपरस्टार सलमान खान के पिता और वरिष्ठ पटकथा लेखक सलीम खान ने एबीपी न्यूज संग एक इंटरव्यू में कहा, “माफी मांगना, ये एक्सेप्ट करना है कि मैंने मारा है. सलमान ने कभी किसी जानवर को नहीं मारा. हमने कभी किसी कॉकरोच को भी नहीं मारा. हम इन चीजों पर विश्वास ही नहीं करते.” उन्होंने आगे कहा, ”सलमान किससे जाके माफी मांगे? आपने कितने लोगों से माफी मांगी है, कितने जानवरों की आपने जान बचाई है?”

सलीम खान ने कहा- उसको नहीं कोई शौक जानवर मारने का…

सलीम खान ने अपने बेटे सलमान खान के बचाव को लेकर कहा, ”कोई गुनाह किया है? आपने देखा है? आपको मालूम है, जांच पड़ताल की है? हमने तो कभी बंदूक भी यूज नहीं की.” आगे वो कहते हैं, सलमान ने कहा, मैं तो था भी नहीं उस टाइम. और वो मुझसे झूठ नहीं बोलेगा. उसको नहीं कोई शौक जानवर मारने का, वो जानवरों से मोहब्बत करता है. वहीं, लॉरेंस विश्नोई की धमकियों के बीच सलमान खान ने वाई+ सुरक्षा के साथ बिग बॉस 18 और सिकंदर की शूटिंग शुरू कर दी है. बिग बॉस 18 के सेट पर 60 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियां मौजूद है.

Also ReadBigg Boss 18: ‘मेरे ऊपर भी बहुत सारे लांछन लगाए गए…’, शो के दौरान ऐसा क्यों कहा सलमान खान ने?

Also Read- सलमान खान की Ex गर्लफ्रेंड ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम भेजा डायरेक्ट मैसेज, बोलीं- ये आपके फायदे की ही बात है…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >