Saiyaara: संदीप रेड्डी वांगा ने ‘सैयारा’ के ट्रेलर का किया धांसू रिव्यू, बोले- इसे पहले दिन देखने का बेसब्री…

Saiyaara: संदीप रेड्डी वांगा ने अहान पांडे और अनीत पड्ढा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ के ट्रेलर को शानदार बताया है. उन्होंने कहा कि वह इसे पहले दिन देखेंगे. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित फिल्म 18 जुलाई को रिलीज रिलीज होने जा रही है.

Saiyaara: यशराज फिल्म्स की नई पेशकश ‘सैयारा’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म से दो नए चेहरों की लॉन्चिंग हो रही है – अहान पांडे और अनीत पड्ढा. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों और इंडस्ट्री से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब ‘एनिमल’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

संदीप रेड्डी वांगा ने क्या कहा?

संदीप रेड्डी वांगा ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर ‘सैयारा’ का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “पूरी तरह से रोमांस और ड्रामा पर केंद्रित एक हिंदी हार्टलैंड की लव स्टोरी देखने को मिल रही है. इसे पहले दिन देखने का बेसब्री से इंतजार है. नए कलाकारों को शुभकामनाएं. यह पूरी तरह से मोहित सूरी का जादू है.”

बता दें, संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ में प्रभास और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

सैयारा की कहानी

‘सैयारा’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें मोहब्बत, इमोशंस और दर्द का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा. ट्रेलर में दिखाया गया है कि दो लोग एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं लेकिन हालात उन्हें जुदा कर देते हैं. फिल्म में दिल को छू लेने वाला म्यूजिक और मोहित सूरी की सिग्नेचर रोमांटिक स्टाइल देखने को मिलती है.

कब रिलीज होगी ‘सैयारा’?

फिल्म 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस रोमांटिक ड्रामा को लेकर यंग ऑडियंस में काफी चर्चा है और नए सितारों की लॉन्चिंग को लेकर उत्सुकता बनी हुई है.

यह भी पढ़े: Border 2 से दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया वीडियो, वरुण-अहान संग बाकी स्टार्स के साथ मस्ती करते आए नजर

यह भी पढ़े: Ramayana Part 1 में सिर्फ इतने मिनट रावण के रूप में दिखेंगे यश, पहले पार्ट में इसपर रहेगा फोकस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >