Saiyaara: अहान-अनीत के मिलन से इमोशनल हुए निर्देशक मोहित सूरी, BTS वीडियो में छलके आंसू

Saiyaara: अहान-अनीत स्टारर ‘सैयारा’ के सेट से एक BTS वीडियो वायरल तेजी से वायरल हुआ, जिसके एंडिंग सीन के दौरान निर्देशक मोहित सूरी इमोशनल होते नजर आए. जानिए क्या था इस खास पल में.

Saiyaara: मोहित सूरी की नई रोमांटिक फिल्म “सैयारा” न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है, बल्कि इसके इमोशनल BTS वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू लिया है. अब फिल्म की सफलता के बीच इसका एक और बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म के एंडिंग सीन की शूटिंग के दौरान निर्देशक मोहित सूरी खुद इमोशनल हो जाते हैं. वीडियो में अहान पांडे और अनीत पड्डा शादी के अटायर में नजर आते हैं और आखिरी सीन में एक-दूसरे को गले लगाते हैं.

दरअसल, यह वीडियो सबसे पहले फिल्म के सहायक कैमरामैन अशोक खीर ने शेयर किया था, जिसे बाद में फैन पेजों ने दोबारा पोस्ट किया गया. वीडियो में बैकग्राउंड में फिल्म का टाइटल सॉन्ग बज रहा है और पूरा क्रू उस पल को जज्बातों के साथ जी रहा है.

बता दें कि 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई सैयारा की कहानी एक युवा पत्रकार वाणी बत्रा और एक स्ट्रगलिंग सिंगर कृष कपूर के बीच पनपते प्यार पर आधारित है.

यह भी पढ़े: Saiyaara: ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन के बीच अनिल कपूर ने अहान पांडे की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- अलग एहसास…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >