Saiyaara Box Office Collection Day 10: ‘सैयारा’ बनी डेब्यू ब्लॉकबस्टर, 10वें दिन भी की बाजा फाड़ कमाई, जानें पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Saiyaara Box Office Collection Day 10: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के रिकार्ड्स को तोड़ दिया है. वहीं, 10वें दिन भी फिल्म ने झंडे गाड़े हैं. ऐसे में जानें अहान पांडे-अनीत पड्डा की ब्लॉकबस्टर की पूरी रिपोर्ट.

Saiyaara Box Office Collection Day 10: मोहित सूरी की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के 10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बनाए रखी है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ने दर्शकों के दिल जीतने के साथ-साथ कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. फिल्म की कहानी, म्यूजिक और एक्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. बॉलीवुड स्टार्स से लेकर ट्रेड एनालिस्ट तक फिल्म को “मस्ट वॉच” बता रहे हैं. ऐसे में अब इसे रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं और आइए बताते हैं कि अबतक फिल्म ने कुल कितना कलेक्शन कर लिया है.

10वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 1.99 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 219.24 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. शाम तक के आंकड़े आने के बाद यह कमाई और बढ़ सकती है.

सैयारा का डेब्यू धमाका

अहान और अनीत की जोड़ी ने ‘कहो ना प्यार है’ (ऋतिक-अमीषा) के बाद सबसे बड़ा डेब्यू दिया है. फिल्म ने न सिर्फ ‘सितारे ज़मीन पर’ और ‘रेड 2’ को पीछे छोड़ा, बल्कि 9वें दिन ‘हाउसफुल 5’ के कलेक्शन को भी मात दी.

सैयारा का डे वाइज कलेक्शन

Saiyaara Box Office Collection Day 1- 21.5 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 2- 26 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 3- 35.75 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 4- 22.5 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 6- 21.5 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 7- 18.75 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 8- 18 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 9- 26 करोड़
Saiyaara Box Office Collection Day 10- 1.99 करोड़

नेट कमाई- 219.24 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: War 2 Box Office Collection: ऋतिक और कियारा की जोड़ी लाएगी 1000 करोड़ की सुनामी? जानें ट्रेड एक्सपर्ट्स का दावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >