Saiyaara Box Office: ‘सैयारा’ ने पहले हफ्ते में बनाए 7 जबरदस्त रिकॉर्ड, आमिर-अजय सहित इन बड़े स्टार्स की फिल्मों को छोड़ा पीछे

Saiyaara Box Office: फिल्म ‘सैयारा’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की ये डेब्यू फिल्म है और इसने अभी तक कई रिकॉर्ड्स बना लिए. मूवी को कई बॉलीवुड सितारों का साथ मिला है. आपको बताते हैं फिल्म ने पहले हफ्ते में कौन से 7 रिकॉर्ड्स बनाए.

Saiyaara Box Office: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज के बाद से ही नये रिकॉर्ड्स बना रही है. मोहित सूरी की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है. मूवी ने सात दिन में 170 करोड़ रुपये का आंकड़ा टच कर लिया है. मूवी की तारीफ कई बॉलीवुड स्टार्स ने किया है, जिसमें आमिर खान, रितेश देशमुख, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, भारती सिंह, अनिल कपूर सहित कई अन्य शामिल हैं. आइए आपको बताते हैं फिल्म ने पहले हफ्ते में कौन से 7 रिकॉर्ड्स बनाए.

किसी नयी जोड़ी की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म

फिल्म ‘सैयारा‘ से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है. फिल्म डेब्यू करने वाले जोड़ी के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. मूवी ने हीरोपंती (52.92 करोड़ रुपये), कहो ना प्यार है (44.28 करोड़ रुपये), सांवरिया (20.92 करोड़ रुपये), स्टूडेंट ऑफ द ईयर (70 करोड़ रुपये) और हीरो (33.37 करोड़ रुपये) जैसी फिल्मों के कलेक्शन को भारी अंतर से पार कर लिया है.

साल 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी सैयारा

‘सैयारा’ इस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है. इसने आमिर खान की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ (165.01 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि अभी इससे आगे ‘छावा’ (600.10 करोड़), ‘हाउसफुल 5’ (198.41 करोड़) और ‘रेड 2’ (179.30 करोड़) हैं.

पहले वीक में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

साल 2025 के दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा ओपनिंग वीक कलेक्शन करने वाली फिल्म ‘सैयारा’ बन गई है. मोहित सूरी की मूवी ने पहले वीक में करीब 175 करोड़ रुपये कमाए और हाउसफुल 5 को पीछे छोड़ दिया, जिसने 113.10 करोड़ का कलेक्शन किया था.

सैयारा बनी निर्देशक मोहित सूरी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी

सैयारा ने फिल्म एक विलेन को पीछे छोड़ दिया, जिसने 105.62 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

साल 2025 की चौथी सबसे बड़ी ओपनर है सैयारा

‘सैयारा’ इस साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है. इसने अजय देवगन की ‘रेड 2’ और अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ के कारोबार को काफी पीछे छोड़ दिया. ‘छावा’ (33.10 करोड़ रुपये), ‘सिकंदर’ (27.50 करोड़ रुपये) और ‘हाउसफुल 5’ (24.35 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया था.

सैयारा बनी मोहित सूरी की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म

सैयारा निर्देशक मोहित सूरी की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है. सैयारा ने एक विलेन के पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया. एक विलेन ने ओपनिंग ड़े पर 16.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

किसी नये जोड़ी के लिए बनी सबसे बड़ी ओपनिंग

‘सैयारा’ ने पहले ही दिन की जबरदस्त कमाई के साथ डेब्यू करने वाले जोड़ी की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है. इसने बॉबी देओल-ट्विंकल खन्ना अभिनीत बरसात (0.68 करोड़ रुपये), कहो ना प्यार है (0.51 करोड़ रुपये), रिफ्यूजी (1.56 करोड़), सांवरिया (3 करोड़), स्टूडेंट ऑफ द ईयर (7.48 करोड़), हीरोपंती (6.63 करोड़), हीरो (6.85 करोड़), सनम तेरी कसम (1.25 करोड़) को पीछे छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाया एंटरटेनमेंट का तूफान, एक से बढ़कर एक रिलीज, क्या आपने देखी?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >