Saiyaara: आलिया भट्ट और अनन्या पांडे ने अहान की फिल्म का किया रिव्यू, जानें दोनों ने क्या कहा

Alia Bhatt reviews Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ थिएटर्स में धमाल मचा रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब फिल्म का रिव्यू आलिया भट्ट और अनन्या पांडे ने किया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Saiyaara: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ इन दिनों सिनेमघरों में धूम मचा रही है. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स का सपोर्ट मिल रहा है. अहान पांडे और अनीत पड्डा ने फिल्म से डेब्यू किया है और उनकी जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है. फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और इसपर खूब सारे रील्स बन रहे हैं. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अनन्या पांडे ने फिल्म का रिव्यू किया है.

आलिया भट्ट ने सैयारा का किया रिव्यू

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘सैयारा’ का रिव्यू करते हुए एक लंबा सा पोस्ट लिखा है. एक्ट्रेस लिखती है, “यह कहना बिल्कुल सही होगा-दो खूबसूरत और जादुई सितारे जन्मे हैं अहान पांडे और अनीत पड्डा. मुझे याद नहीं कि आखिरी बार मैंने किसी दो कलाकारों को इतनी हैरानी और तारीफ भरी नजरों से कब देखा था. मेरी आंखों में सितारे थे… और तुम्हारी आंखों में भी. तुम दोनों की अदायगी में इतनी सच्चाई और अलग पहचान है. इस शानदार फिल्म के कप्तान मोहित सूरी को- क्या फिल्म बनाई है आपने. कितनी भावनाएं. क्या गजब का म्यूजिक. आपने मुझे वो एहसास दिलाए जो सिर्फ फिल्में ही दिला सकती हैं. सैयारा दिल से भरी हुई है, आत्मा से भरी हुई है और ऐसा कुछ है जो आपके साथ रह जाता है… वो भी सबसे खूबसूरत अंदाज में. ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये एक एहसास है और मुझे खुशी है कि मैं इसे महसूस कर पाई.”

अनन्या पांडे बोली- दिल टूटने और प्यार…

अनन्या पांडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म सैयारा का रिव्यू करते हुए लिखा, “दिल टूटने और प्यार को आपसे बेहतर कोई नहीं दिखा सकता मोहित सूरी. मैं रोई, मुस्कुराई और फिर से रो पड़ी. मेरे भाई, तुम सच में जादू हो. दादी को तुम पर गर्व होता. अहान पांडे और अनीत पड्डा तुम दोनों बहुत प्यारे और आकर्षक हो और मैं तुम्हारी आवाज की दीवानी हो गई हूं.”

Ananya panday reviews saiyaara

यह भी पढ़ें- Saiyaara: एनिमल मूवी के डायरेक्टर और अनन्या पांडे ने फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर कही ऐसी बात, जानकर नहीं होगा यकीन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >