Saif Ali Khan: तो इसलिए हमलावर ने सैफ की पीठ पर मारा चाकू, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हुए हमले के बारे में मुंबई पुलिस ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों हमलावर ने एक्टर की पीठ पर चाकू से हमला किया था. आइए आपको बताते हैं पूरा मामला.

Saif Ali Khan: सैफ अली खान हमले के 5 दिन बाद अब अस्पताल से सकुशल घर लौट आए हैं, जिसके बाद उनके परिवार और उनकी सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है. साथ ही पूरी जांच-पड़ताल के बाद मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान के हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया है. इसी बीच पुलिस ने इस बात का भी खुलासा किया है कि आखिर क्यों हमलावर ने एक्टर की पीठ पर चाकू मारा और उन्हें घायल किया था.

सैफ की मजबूत पकड़ से छूटना चाहता था हमलावर

सैफ अली खान पर हमला करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को यह बताया था कि उसने एक्टर की मजबूत पकड़ से खुद को छुड़ाने के लिए उनकी पीठ पर लगातार चाकू से वार किया था. साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि हमलावर चाकू मारने के बाद एक्टर के बांद्रा स्थिति फ्लैट से भाग गया था, लेकिन वह कई घंटो तक बिल्डिंग के बगीचे में ही छिपा रहा. पुलिस ने कहा, ‘सैफ अली खान पर हमला करने वाला व्यक्ति चोरी के इरादे से बाथरूम की खिड़की से सतगुरु शरण बिल्डिंग (एक्टर सैफ अली खान का घर) के फ्लैट में घुसा. चोर को घर में घुसने के बाद के सैफ अली खान के हाउस हेल्प ने देख लिया. चोर, उन लोगों से बहस करने लगा. जल्द ही सैफ अली खान वहां पहुंच गए. खतरा महसूस करते हुए एक्टर ने आरोपी को सामने से कसकर पकड़ लिया. आरोपी को हिलने का मौका नहीं मिला, इसलिए उसने खुद को सैफ अली खान की पकड़ से छुड़ाने के लिए उनकी पीठ पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया. इस हमले से सैफ अली खान घायल हो गए और चोर उनकी पकड़ से छूटने में कामयाब हो गया.’

बिल्डिंग के बगीचे में छिपा रहा चोर

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, ‘सैफ अली खान ने यह मानकर अपने फ्लैट का मेन गेट बंद कर दिया कि हमलावर अभी भी अंदर है. हालांकि, हमला करने वाला व्यक्ति उसी रास्ते से भागने में कामयाब रहा, जिससे वह अंदर घुसा था. इसके बाद वह नीचे आया और बिल्डिंग के बगीचे में करीब दो घंटे तक छिपा रहा.’

यह भी पढ़े: Saif Ali Khan: सैफ की सुरक्षा करेगी रोनित रॉय की सिक्योरिटी एजेंसी, फैमिली ने लिया सख्त एक्शन, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >