Saif Ali Khan पर हमला करने वाला शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहली तसवीर आई सामने

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसने पुलिस के सामने हमला करने की बात स्वीकार कर ली है.

16 जनवरी को सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में एक चोर घुस आया था. चोर से लड़ते हुए वह घायल हो गए थे. उस चोर ने सैफ को चाकू से छह बार मारा था. जिसके बाद एक्टर को लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था. चाकू निकालने और लीक हो रहे स्पाइनल फ्लूइड को ठीक करने के लिए सर्जरी की गई. डॉक्टरों ने बताया कि सैफ खतरे से बाहर हैं. अब मुंबई पुलिस ने एक्टर पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी विजय दास को गिरफ्तार कर लिया है.

सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया मुख्य आरोपी विजय दास को ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट के पास चल रहे मेट्रो निर्माण स्थल के पास एक मजदूर शिविर से गिरफ्तार किया गया. मुंबई पुलिस ने ये भी बताया कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था. पुलिस के अनुसार, उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है. वह एक रेस्तरां में वेटर का काम करता है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपने बयान में बताया कि, विजय दास को आज पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा. वह पहले मुंबई के एक पब में काम करता था. वहीं, इस मामले में आज पुलिस सुबह 9 बजे मीडिया से बात करेगी.

ऑटो से अस्पताल गए थे सैफ अली खान

सैफ अली खान को गुरुवार की सुबह लीलावती अस्पताल लेकर एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर भजन सिंह राणा गया था. इस बारे में एबीपी न्यूज से बात करते हुए उन्होंने कहा था, “मैं जा रहा था और अचानक मुझे गेट से आवाज सुनाई दी. एक महिला मुख्य गेट के पास से मदद के लिए चिल्ला रही थी और कह रही थी कि रिक्शा रुको. शुरू में मुझे नहीं पता था कि वह सैफ अली खान है और मैंने इसे एक सामान्य मारपीट का मामला समझा. जब सैफ अली खान खुद मेरी गाड़ी की ओर बढ़े, तभी मुझे ये सिचुएशन समझ में आया.”

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan Stabbed: जेह की नैनी ने किया शॉकिंग खुलासा- हमलावर ने चुप रहने का इशारा किया और 1 करोड़ मांगे, तभी सैफ आए और…

यह भी पढ़ें Saif Ali Khan Health Update: सर्जरी के बाद कैसी है सैफ अली खान की हालत? डॉक्टर्स ने बताया- 1 या दो दिन में…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >