Saif Ali Khan: भाई सैफ से मिलने पहुंची सोहा अली खान, चेहरे पर चिंता…, VIDEO

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान उनसे मिलने के लिए आज शुक्रवार की सुबह लीलावती अस्पताल पहुंची. यहां उनके चेहरे पर भाई के लिए काफी परेशानी नजर आई.

Saif Ali Khan: बॉलीवुड के नवाब और एक्टर सैफ अली खान पर हुए बुधवार को हमले के बाद पूरी इंडस्ट्री में हलचल मची है. एक्टर के परिवार और करीबी दोस्तों से लेकर और उनके फैंस तक सभी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. इस बीच उनसे मिलने के लिए अबतक उनकी पहली पत्नी के दोनों बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान, उनकी मां शर्मीला टैगोर, रणबीर कपूर जैसे स्टार्स लीलावती अस्पताल पहुंच चुके हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. इनके अलावा बीते दिन एक्टर की बहन सोहा अली खान भी मां शर्मीला टैगोर के साथ पहुंची थीं. उसके बाद आज फिर सुबह वह अस्पताल के बाहर स्पॉट हुईं हैं. उनके चेहरे पर अपने भाई के लिए साफ चिंता झलक रही है. अब सोहा अली खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस भी भाई और बहन के प्यार को लेकर कई प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सैफ अली खान पर हुए हमले की बात करें तो बुधवार की देर रात को एक चोर ने उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट अस्पताल में घुसकर चाकू से हमला किया, जिसके बाद एक्टर को कई गंभीर चोटे आईं और उनकी सर्जरी करवानी पड़ी. अब वह खतरे से बाहर हैं. साथ ही हमलावर को भी आज शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़े: Saif Ali Khan Attack: मुंबई पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, वारदात से पहले शाहरुख खान के घर भी हुई थी रेकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >