इस स्टार ने खोला बॉलीवुड का सीक्रेट, शादी छुपाने की दी गई थी हैरान करने वाली सलाह

सैफ अली खान ने बताया कि बॉलीवुड में डेब्यू से पहले उन्हें अपनी शादी छिपाने की सलाह मिली थी. सैफ के मुताबिक, उस दौर में शादीशुदा स्टार्स की इमेज को लेकर अलग सोच थी.

सैफ अली खान आज बॉलीवुड के बड़े सितारों में गिने जाते हैं, लेकिन उनके करियर की शुरुआत आसान नहीं रही थी. फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही उन्होंने साल 1991 में अमृता सिंह से शादी कर ली थी. उस समय अमृता बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेसेस में शामिल थीं, जबकि सैफ अपना करियर शुरू ही कर रहे थे. सैफ ने अपनी पहली फिल्म ‘बेखुदी’ की शूटिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन बीच में ही उन्हें फिल्म से हटा दिया गया. इसी मुश्किल दौर में एक सीनियर एक्टर ने उन्हें ऐसी सलाह दी, जिसे सैफ आज भी सबसे अजीब मानते हैं.

सैफ अली खान ने बताई पूरी बात

हाल ही में न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा, “मुझे याद है कि दूसरी पीढ़ी के एक सीनियर एक्टर ने मुझसे कहा था कि मैं किसी को यह न बताऊं कि मेरी शादी हो चुकी है. मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा. शायद उनका मानना था कि इससे मेरी इमेज और फैन फॉलोइंग पर असर पड़ेगा. लेकिन मुझे यह सलाह बेहद अजीब और सबसे खराब लगी, जो किसी ने मुझे कभी दी थी.”

‘बेखुदी’ के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

सैफ अली खान और अमृता सिंह की पहली मुलाकात फिल्म ‘बेखुदी’ के सेट पर हुई थी. हालांकि सैफ फिल्म से बाहर हो गए थे, लेकिन दोनों के बीच बातचीत जारी रही और धीरे-धीरे प्यार हो गया. दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर था, फिर भी उन्होंने साल 1991 में शादी कर ली. उस समय सैफ सिर्फ 21 साल के थे, जबकि अमृता सिंह 33 साल की थीं. दोनों की शादी करीब 13 साल तक चली. उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं. हालांकि साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया. बाद में सैफ ने करीना कपूर खान से शादी की, जिनसे उनके दो बेटे तैमूर अली खान और जेह हैं. वहीं अमृता ने दोबारा शादी नहीं की.

यह भी पढ़ें- Karuppu Box Office Day 4: बॉक्स ऑफिस पर गरजा सूर्या का ‘करुप्पु’ अवतार, चौथे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >