Saif Ali Khan Health Update: अब कैसी है सैफ अली खान की तबीयत? सोहा अली खान ने दिया अपने भाई का हेल्थ अपडेट

Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हमला हुआ था, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई थी. एक्टर फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है. सैफ की बहन सोहा अली खान ने अपने भाई का हेल्थ अपडेट दिया है.

Saif Ali Khan Health Update: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का इलाज मुंबई के बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. 16 जनवरी को उनके घर में एक चोर घुस आया था, जिससे हाथापाई में एक्टर घायल हो गए थे. उस चोर ने एक्टर पर ताकू से 6 बार वार किया था. फिलहाल एक्टर का इलाज अस्पताल में चल रहे हैं. उनकी बहन सोहा अली खान ने अपने भाई का हेल्थ अपडेट दिया है. साथ ही करीना कपूर खान के चचेरे भाई जहान कपूर ने सैफ के ठीक होने पर राहत की सांस ली है.

सोहा अली खान बोलीं- सैफ अच्छी तरह से रिकवर हो रहे

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हमें खुशी है कि वह अच्छे तरह से रिकवर हो रहे हैं और इसके लिए हम शुक्रगुजार है. हम बहुत धन्य और आभारी महसूस करते हैं कि उनकी हालत और खराब नहीं हुई. आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.”

जहान कपूर बोले- सैफ खतरे से बाहर है

शशि कपूर के पोते और करीना कपूर के चचेरे भाई जहान कपूर ने मनी कंट्रोल से बात करते हुए कहा, ”मैं घटना के बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकता क्योंकि कोई नहीं जानता कि असली में क्या हुआ. मैं जानता हूं कि अभी सैफ सुरक्षित है और अच्छे से रिकवर हो रहे. जहां तक मुझे पता है कि वह खतरे से बाहर है. मैं बहुत शुक्रगुजार हूं. ये सही में बहुत शॉकिंग था.”

अपने दोनों बच्चों को लेकर सैफ से मिलने आई करीना कपूर

अस्पताल में सैफ अली खान से मिलने उनकी पत्नी करीना कपूर खान और उनके दोनों बच्चे तैमूर और जेह आए थे. सैफ की बहन सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू भी आए थे. इसके अलावा रविवार को मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर आए थे. हालांकि दोनों अलग-अलग सैफ से मिले आए थे. सारा अली खान और इब्राहिम भी लगातार अपने पिता से मिलने हॉस्पिटल आ रहे हैं. सैफ की मां शर्मिला टैगोर को भी कई बार हॉस्पिटल के बाहर देखा गया.

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान की टीम का आया पहला रिएक्शन, बताया- घर में हुई चोरी की कोशिश, एक्टर की हो रही सर्जरी

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान के घर में घुसे चोर, एक्टर पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में हुए एडमिट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >