Saif Ali Khan Attack: सैफ ने सुनाया उस खौफनाक रात की कहानी, बताया- जेह रो रहा था और नैनी चीख रही थी…

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान अब अस्पताल से घर आ चुके हैं. उन्होंने 16 जनवरी को हुए हमले को लेकर पुलिस को अपना बयान दिया है. उन्होंने बताया कि उस रात क्या हुआ था.

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हमला हुआ था और इसमें उन्हें गंभीर चोट लगी थी. सैफ पर हमला करने वाले को पुलिस ने मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है. एक्टर को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है और वह अपने घर आ गए हैं. अब सैफ ने ब्रांदा पुलिस को अपना बयान दिया. उन्होंने उस रात की घटना के बारे में बताया कि आखिर क्या हुआ था.

सैफ अली खान ने दर्ज कराया अपना बयान

सैफ अली खान ने अपने बयान में बताया कि वह अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ सतगुरु शरण बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर अपने बेडरूम में थे. करीब 2:30 बजे उन्होंने अपने छोटे बेटे जेह की नैनी क चीख सुनी. चीख सुनकर उनकी नींद खुल गई और वह कमरे की ओर गए, जहां उन्होंने हमलावर को देखा. नैनी एलियामा फिलिप्स चीख रही थी और जेह रो रहा था. सैफ ने उसे रोकने और उसपर काबू पाने की कोशिश की. इस दौरान उसने एक्टर पर चाकू पी���, गर्दन और हाथों पर कई बार वार किया.

सैफ अली खान ने बताई पूरी बात

सैफ अली खान ने आगे बताया कि किसी तरह उन्होंने हमलावर को धक्का दिया और नैनी जेह के साथ वहां से भाग निकली. जिसके बाद उन्होंने उसे कमरे में लॉक कर दिया. गौरतलब है कि एक्टर को छह जगह चोट लगी थी और उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. सर्जरी के दौरान चाकू का एक पार्ट उनके बैक से निकाला गया था. मंगलवार को एक्टर को अस्पताल से डिस्चॉर्ज मिल गया है और वह अपने ब्रांदा अपार्टमेंट लौट गए है. पुलिस एक्टर और उनके परिवार को अस्थायी सुरक्षा प्रदान कर रही है. वहीं, पुलिस ने सैफ के हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है, वह बंगालदेश का रहने वाला है. सैफ के घर वह चोरी के मकसद से घुसा था.

यह भी पढ़े: सैफ अली खान अटैक मामले में नया ट्विस्ट, फोरेंसिक लैब का दावा- CCTV में दिखा शख्स और गिरफ्तार हुआ आरोपी है अलग-अलग

यह भी पढ़े: Saif Ali Khan Attack: आधी रात में सैफ को जख्मी हालत में हॉस्पिटल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर को मिला कितने रुपये का इनाम?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >