सैफ अली खान अटैक मामले में नया ट्विस्ट, फोरेंसिक लैब का दावा- CCTV में दिखा शख्स और गिरफ्तार हुआ आरोपी है अलग-अलग

सैफ अली खान अब अपने घर वापस आ चुके हैं. 16 जनवरी को जिस शख्स ने एक्टर पर हमला किया था, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब इस मामले में नया अपडेट आया है.

16 जनवरी को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ था. ये हमला उनके घर में हुआ था, वह भी आधी रात को. चोरी के मकसद से एक्टर के घर एक व्यक्ति घुसा था. वह व्यक्ति करीना कपूर और सैफ के छोटे बेटे जेह के कमरी में घुस गया था. इस दौरान स्टाफ ने शोर मचाया और एक्टर वहां आ गए. इस दौरान चोर और एक्टर के बीच हाथापाई हुई, जिसमें उसने चाकू से एक्टर पर छह बार वार किया. एक्टर घायल हो गए थे और अस्पताल में एडमिट थे. अब वह घर वापस आ गए है. इस बीच इस केस में नया अपडेट आया है. एक्टर के घर में सीसीटीवी कैमरे में दिखा व्यक्ति और पुलिस ने जिसे गिरफ्तार किया है, वह अलग- अलग है.

सैफ अली खान पर हुए हमले में आया नया ट्विस्ट

सैफ अली खान पर हमला करने पर वाले को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस शख्स का नाम शरीफुल इस्लाम शहजाद है. हालांकि फोरेंसिक लैब की जांच के अनुसार, पुलिस ने जिसे अरेस्ट किया और जो व्यक्ति सैफ के घर सीसीटीव में नजर आया, वह अलग है. फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों व्यक्ति के चेहरे की बनावट अलग-अलग है. दोनों की हाइट, फेस सब अलग है. ऐसे में अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज घर आए सैफ अली खान

सैफ अली खान लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ चुके हैं. उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक्टर अस्पताल से बाहर निकलते समय सुरक्षाकर्मियों से घिरे दिखे थे. उनकी एक झलक के लिए पैपराजी ने उन्हें घेर लिया था. व्हाइट शर्ट, ब्लू जींस में एक्टर बेहद स्मार्ट दिखे थे. सैफ की घर वापसी पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर ने घर को लाइट्स से पूरी तरह सजाया था. सोशल मीडिया पर सैफ और करीना की 12 मंजिले इमारत की फोटो सामने आई है, जो रौशनी से जगमग करता दिखा.

यह भी पढ़े: Saif Ali Khan Attack: आधी रात में सैफ को जख्मी हालत में हॉस्पिटल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर को मिला कितने रुपये का इनाम?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >