Sai Tamhankar: बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने तलाक के बाद एक्स पति संग की पार्टी और पी शराब, कोर्ट को कहा- मछली बाजार…

Sai Tamhankar: डब्बा कार्टेल सीरीज की एक्ट्रेस सई ताम्हणकर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने एक्स हस्बैंड संग तलाक फाइनलाइज के बाद पार्टी की और शराब भी पी थी.

Sai Tamhankar: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस सई ताम्हणकर इन दिनों अपनी नेटफ्लिक्स सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सई ने 2013 में प्रोड्यूसर अमेय गोसावी से शादी की थी, लेकिन 2 साल में ही दोनों का तलाक हो गया. एक हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपनी पति और दोस्तों के साथ डिवोर्स फाइनलाइज होने के बाद खूब पार्टी की थी. साथ ही उन्होंने कोर्ट को मछली बाजार भी कहा. आइए बताते हैं सबकुछ.

‘वो जगह किसी मछली बाजार…’

एक्ट्रेस सई ताम्हणकर ने Hauterrfly के साथ बातचीत में अपनी शादी और तलाक पर कई हैरान कर देने वाली बातें की. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कोर्ट में अपना डिवोर्स फाइनलाइज होने के बाद अपने पति अमेय गोसावी और 8-10 दोस्तों के साथ बहुत पार्टी की थी. एक्ट्रेस ने कोर्ट में अपने तलाक के दौरान के एक्सपीरियंस पर कहा, ‘वो जगह किसी मछली बाजार की तरह लगती है, जहां वो आपका नाम चिल्लाते हैं. मेरे लिए जो सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात थी वो ये कि उन्होंने मुझे सई ताम्हणकर गोसावी’ कहकर बुलाया, क्योंकि तलाक के पेपर पर मेरा यही नाम था. हालांकि, मैंने इसे नहीं बदला था.’

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

एक्स हसबैंड और दोस्तों के साथ पी शराब

सई ने आगे कहा, ‘तलाक के बाद हम दोनों अजीबोगरीब स्पेस में थे. हम बस रिलैक्स करना चाहते थे, इसलिए हमने ड्रिंक के लिए बाहर जाने का फैसला किया. वहां सब रोने लगे, हमने कुछ प्यार भरी बातें कीं और जिंदगी को लेकर कुछ सलाह दीं. कुछ करीबी दोस्तों को इसकी जानकारी थी, इसलिए उन्होंने हमें फोन किया था. फिर एक-एक कर और भी फोन आने लगे कि तुम कैसे हो, क्या सब ठीक है? जैसे-जैसे वो लोग फोन कर रहे थे, हमने उन्हें अपनी लोकेशन बताई और फिर 8-10 लोग वहां आ गए. फिर हमने साथ मिलकर शराब पी और अच्छा समय बिताया.’

सई ताम्हणकर ने यह भी बताया कि तलाक के बाद भी वह अपने एक्स हसबैंड अमेय के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं. साथ ही दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलते भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >