Rohit Shetty ने सालों बाद शाहरुख खान संग हुई लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमने फैसला किया कि…

Rohit Shetty: शाहरुख खान और रोहित शेट्टी की जोड़ी काफी पॉपुलर है. दोनों ने चेन्नई एक्सप्रेस में साथ काम किया था और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई. हालांकि दिलवाले फिल्म में जब दोनों साथ आए, तो यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. जिसके बाद से अफवाहे है कि उनके बीच मतभेद हो गया था. हालांकि अब रोहित शेट्टी ने इन रूमर्स पर रिएक्ट किया है.

Rohit Shetty: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और रोहित शेट्टी ने ब्लॉकबस्टर फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में साथ काम किया था. उनकी यह मूवी दर्शकों की पसंदीदा बन गई. बाद में साल 2015 में वह दिलवाले में नजर आए. हालांकि यह मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसने बॉक्स ऑफिस पर महज 148.42 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसका बजट 165.00 करोड़ था. दिलवाले के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बाद कुछ रिपोर्टों ने दावा किया कि शाहरुख खान और रोहित शेट्टी के बीच मनमुटाव हो गया है. फिल्म निर्माता ने अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

क्या शाहरुख खान और रोहित शेट्टी के बीच हुई है लड़ाई

गेम चेंजर्स पॉडकास्ट पर कोमल नाहटा के साथ बातचीत में रोहित शेट्टी ने शाहरुख खान संग अपने मतभेद की खबरों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, “नहीं ऐसा कुछ नहीं है. एक सम्मान है हमारे बीच और दिलवाले के बाद तुरंत हमने हमारे खुद की प्रोडक्शन हाउस खोली. हमने फैसला किया कि हम खुद की फिल्म बनाएंगे. अगर लॉस भी हो तो हमारा हो, जबकी लॉस नहीं हुआ था. हमारे बीच परस्पर सम्मान है.” रोहित शेट्टी ने कहा कि दिलवाले को विदेशों में बड़ी सफलता मिली.

दिलवाले फिल्म के बारे में

दिलवाले में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन, कृति सेनन, वरुण शर्मा, जॉनी लीवर, विनोद खन्ना, चेतना पांडे, संजय मिश्रा, कबीर बेदी, मुकेश तिवारी, नवाब शाह और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह रोमांटिक कॉमेडी एक्शन फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. 18 दिसंबर, 2015 को यह सिल्वर स्क्रीन पर आई थी.

रोहित शेट्टी और शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

रोहित शेट्टी जहां अपनी कॉप यूनिर्वस में स्टार-स्टडेड कास्ट वाली अगली सीक्वल “सिंघम अगेन” के निर्देशन में व्यस्त हैं, वहीं शाहरुख खान “किंग” के लिए तैयार हैं. यह प्रोजेक्ट एक्टर के लिए काफी खास है, क्योंकि इसमें उनके साथ सुहाना खान भी होंगी. पिता और बेटी की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे. सिद्धार्थ आनंद की ओर से निर्देशित इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी हैं.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 की सफलता से गदगद हुए आर. माधवन, निर्देशक की तारीफ में बोले- सबसे ईमानदार…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >