Yuzvendra Chahal संग डेटिंग रूमर्स पर RJ Mahvash ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आप सभी कितने…

Yuzvendra Chahal RJ Mahvash Dating: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को लेकर खबरें आ रही हैं कि वह रेडियो जॉकी महवाश को डेट कर रहे हैं. दोनों की साथ में एक तसवीर भी वायरल हुई. अब आरजे ने इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है.

Yuzvendra Chahal RJ Mahvash Dating: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन-दिनों अपनी पत्नी धनश्री वर्मा संग तलाक की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. कपल ने अभी तक सीधे तौर पर इन रूमर्स पर रिएक्टर नहीं किया है, लेकिन क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए जरूर यह बताया है कि वह मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. इसी बीच युजवेंद्र की आरजे महवाश के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक फोटो वायरल हो गई. नेटिजन्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया क्या दोनों साथ में हैं. अब आरजे ने डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है.

आरजे महवाश ने युजवेंद्र चहल संग डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी

आरजे महवाश ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, “कुछ आर्टिकल और रूमर्स इंटरनेट पर घूम रही हैं. यह देखना वाकई मजेदार है कि ये अफवाहें कितनी निराधार हैं. अगर आप विपरीत लिंग के किसी व्यक्ति के साथ देखे जाते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप उसे डेट कर रहे हैं. वह आपके दोस्त भी हो सकते हैं. मुझे माफ करें, यह कौन सा साल है और आप सभी कितने लोगों को डेट कर रहे हैं?”

आरजे ने दी यह धमकी

आरजे ने आगे लिखा, “मैं 2-3 दिनों से धैर्य रख रही हूं, लेकिन मैं किसी भी पीआर टीम को मेरी छवि बर्बाद नहीं करने दूंगी या फिर वे मेरा नाम घसीटने की कोशिश भी न करें. लोगों को कठिन समय के दौरान अपने दोस्तों और परिवार के साथ शांति से रहने दें.” दरअसल क्रिसमस के टाइम रेडियो जॉकी महवाश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मल्टी-फोटो पोस्ट की थी. एक तसवीर पर युजी उनके बगल में बैठे थे और दोनों लंच एंजॉय कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- ‘मुझे और मेरे परिवार को बहुत दुख पहुंचा’, धनश्री से तलाक की अफवाहों के बीच चहल ने तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें- Dhanashree Verma ने युजवेंद्र चहल से तलाक की अफवाहों पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी खामोशी को कमजोरी मत समझना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >