Rj Mahvash ने युजवेंद्र चहल संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेंटल हेल्थ पर…

Rj Mahvash ने युजवेंद्र चहल संग लिंकअप की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इन फर्जी खबरों से उनकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ा है और उन्हें कभी-कभी सब छोड़ने का मन करता है.

Rj Mahvash और क्रिकेटर युजवेंद्र की डेटिंग रूमर्स लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है. इस खबर ने तब रफ्तार पकड़ी जब युजवेंद्र और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए महवश-यूजी एक साथ पहुंचे. इसके बाद भी दोनों को कई बार एक साथ पार्टियों और मैच में स्पॉट भी किया गया है. हालांकि, दोनों ने खुद को हमेशा एक अच्छा दोस्त ही कहा है. लेकिन अब महवश ने इस रिश्ते पर खुलकर बात की है और बताया है कि इन अफवाहों का असर उनकी मेंटल हेल्थ पर पड़ता है.

महवश की मेंटल हेल्थ पर पड़ा असर

आरजे महवश ने ‘द फ्री प्रेस जर्नल’ के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में बिना चहल के नाम लिए सोशल मीडिया पर युजवेंद्र संग उड़ रही उनके लिंकअप की खबरों पर बात की है. उन्होंने बताया कि इन अफवाहों की वजह से उनकी मेंटल हेल्थ पर बहुत असर पड़ता है. काफी बार ऐसा लगता है कि वह सब छोड़ दें और एक शांत और सिंपल लाइफ जीने के लिए कहीं दूर निकल जाएं.

उन्होंने आगे कहा, “मैं एक बहुत सिंपल सी लड़की हूं और अपनी लाइफ जीना चाहती हूं, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो बिना सच जाने ही मेरे बारे में ना जाने क्या-क्या गलत बातें फैला देते हैं और इससे उनकीा मेंटल हेल्थ पर भी गहरा असर पड़ता है”.

फर्जी खबरों पर रिएक्ट करने से रोका जाता है?

महवश ने यह भी कहा कि अगर अब कोई भी फर्जी खबर वायरल होती है, तो उसके बारे में रिएक्ट करने से पहल ही उन्हें रोक दिया जाता है. वह बोलीं कि जो लोग हमारे साथ काम करते है, उनका कहना होता है कि कुछ ना कहें और शांत रहे. हालांकि, कोई भी ये नहीं समझता कि जो भी हो रहा है वो हमारे साथ हो रहा है और एक पोस्ट लिखकर सब कुछ क्लियर कर दूं, लेकिन हर किसी को जवाब देना संभव नहीं है.

यह भी पढ़े: Hera Pheri 3 छोड़ना परेश रावल को पड़ा भारी, अक्षय कुमार ने इस बात पर भेज डाला 25 करोड़ का लीगल नोटिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >