Sushant के निधन के बाद चुड़ैल-नागिन कहे जाने पर रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द, बोलीं- माफ नहीं करूंगी

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती को काफी ट्रोल किया गया. उन्हें कई नामों से लोगों ने बुलाया. अब एक्ट्रेस ने इसपर बात की.

रिया चक्रवर्ती के लिए साल 2020 मुश्किलों भरा था. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस को कठिन समय से गुजरना पड़ा था. एक्टर की मौत से बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में थी और फैंस हैरान थे. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर सुशांत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. रिया पर सुशांत की मौत का आरोप लगा था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने सुशांत की मौत के बाद मीडिया ट्रायल के बारे में बात की. उन्होंने अपनी दिल की बात कही.

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बात करते हुए रिया चक्रवर्ती क्या बोलीं

रिया चक्रवर्ती ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बात करते हुए कहा, मैं सोच नहीं सकती थी कि पूरा देश मेरा बारे में एक राय रखता है, बुरा या अच्छा- उसे छोड़ दीजिए. एक एक्टर के तौर, मेरी इच्छा कभी भी नंबर वन बनने की नहीं थी, मैंने एक्टिंग एंजॉय करना शुरू किया था. बस वहीं था, कोई गोल नहीं था. किसी ने मुझे जो आने वाला है उसके लिए तैयार नहीं किया था. लोगों ने मुझे चुड़ैल, काला जादू करने वाली, नागिन जैसे नाम से बुलाया, लेकिन मैंने इसपर ध्यान नहीं दिया. इससे मैं पहले बहुत अपसेट हो जाती थी.”

रिया चक्रवर्ती ने क्यों कहा- मेरे अंदर बहुत गुस्सा था

इस पूरे ट्रायल के दौरान रिया के हेल्थ पर बुरा असर पड़ा. एक्ट्रेस कहती है, मुझे नहीं लगता था कि जो भी हुआ उसके लिए मैं दिल से माफ कर सकूंगी. हालांकि ये एक आसान तरीका था क्योंकि उस समय मैं बहुत ज्यादा गुस्सा में थी. इस गुस्से की वजह से मुझे एसिडिटी और पेट की प्रॉब्लम हो गई. तीन साल तक मुझे एसिडिटी की दिक्कत हुई. माफ करना ही एक रास्ता बच गया था. मुझे माफ करने के रास्ते पर चलने के लिए मजबूर किया गया.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत कैसे हुई थी

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून साल 2020 में अपने बांद्रा स्थित आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था.

Also Read- VIDEO: अदा शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत के घर में गाया राम भजन, फैंस बोले- यह घर आपके लिए सौभाग्य…

Also Read- Bigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं गई थीं अंकिता? कहा- मुझे इतना अजीब लगता…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >