रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने नन्ही फैन का सपना किया पूरा, घर बुलाकर दिया सरप्राइज

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी छोटी फैन का सपना पूरा कर दिया. शादी में न बुलाए जाने पर बच्ची ने वीडियो बनाकर शिकायत की थी. आइए आपको आगे की बात बताते हैं.

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक प्यारा किस्सा वायरल हो रहा है. साउथ के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी फैन के साथ एक खास मुलाकात की. बच्ची चाहती थी कि वह दोनों की शादी में शामिल हो, लेकिन इन्विटेशन न मिलने पर उसने वीडियो बनाकर अपनी शिकायत जताई थी.

रश्मिका-विजय ने फैन का पूरा किया सपना

हैदराबाद में दोनों कपल ने बच्ची और उसके परिवार को अपने घर आमंत्रित किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय उसे गोद में उठाते हैं, जबकि बच्ची पूछती है कि उसे शादी में क्यों नहीं बुलाया गया. रश्मिका उसे प्यार से लड्डू खिलाती हैं और गाल पर किस करती हैं. विजय भी हाथ से खाना खिलाते नजर आते हैं. बच्ची बड़ी प्यारी आवाज में कहती है ‘हम भी दोस्त हैं ना?’ इस पर दोनों मुस्कुराते हैं और ढेर सारा प्यार देते हैं. बच्ची और उसका परिवार भी कहते हैं कि वहां का माहौल ऐसा था जैसे वे अपने घर में हों. फरवरी में शादी के बाद बच्ची का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उसे क्यों नहीं बुलाया गया. अब रश्मिका और विजय ने अपना वादा निभाते हुए उसका सपना पूरा कर दिया है.

फैन के साथ खास मुलाकात ने जीता दिल

दराअसल 26 फरवरी को रश्मिका और विजय राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की शादी के बाद बच्ची का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में उसने मजाक में कहा कि सबको लड्डू और खाना मिल रहा है, लेकिन उसे क्यों नहीं बुलाया गया. उसने यह भी पूछा कि क्या वह उनकी फैन नहीं है. इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा गया. विजय देवरकोंडा ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए बच्ची को अपने घर लंच पर बुलाने का वादा किया, और रश्मिका ने भी उसे एक खास तोहफा देने की बात कही थी. अब रश्मिका और विजय ने उस मासूम फैन का सपना पूरा किया. दोनों ने उसे और उसके परिवार को अपने घर बुलाकर प्यार और अपनापन दिखाया. इस मुलाकात ने न सिर्फ बच्ची को खुश किया बल्कि फैंस का दिल भी जीत लिया.

यह भी पढ़ें: हनीमून पर दिखे रश्मिका-विजय के खास पल, तस्वीरें इंटरनेट पर मचा रही धूम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >