Lalit Modi Biopic: ललित मोदी बनना चाहते थे रणवीर सिंह, बायोपिक को लेकर पूर्व IPL चीफ ने खोला राज

Lalit Modi Biopic: ललित मोदी ने खुलासा किया है कि उनकी बायोपिक पर काम चल रहा है. स्क्रिप्ट लिखी जा रही है, लेकिन कास्टिंग फाइनल नहीं हुई है. उन्होंने खुलासा किया कि उनका रोल निभाने की इच्छा रणवीर सिंह ने जाहिर की थी.

Lalit Modi Biopic: आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने अपनी जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनके जीवन की कहानी को फिल्मी पर्दे पर उतारने की तैयारी चल रही है और स्क्रिप्ट पर तेजी से काम हो रहा है. हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि बायोपिक में उनका किरदार कौन निभाएगा, लेकिन बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इस भूमिका को निभाने में रुचि दिखा चुके हैं.

ललित मोदी के बायोपिक में काम करना चाहते थे रणवीर सिंह

जब ललित से पूछा गया कि वे अपनी बायोपिक में किसे देखना चाहेंगे, तो उन्होंने एएनआई संग बात करते कहा, “रणवीर सिंह मेरा किरदार निभाना चाहते हैं. वे मुझसे मिलने लंदन में आए थे. उस मुलाकात के दौरान अभिनेता ने साफ कहा था कि अगर उन्हें अपने करियर में किसी वास्तविक व्यक्ति का किरदार निभाने का मौका मिले, तो वह ललित मोदी की भूमिका निभाना चाहेंगे.”

रणवीर सिंह के फैन रहे हैं ललित मोदी

ललित ने आगे कहा, ”मैं चाहता हूं कि वे ही यह किरदार निभाएं, मैं उनके काम का बड़ा फैन रहा हूं और वह इसे बेहतरीन तरीके से निभा सकते हैं. उन्होंने धुरंधर में जो किया है, वह कमाल का है. हालांकि अब रणवीर काफी बिजी और बड़े स्टार बन चुके हैं, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि वह आज भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना चाहेंगे या नहीं.” उन्होंने कहा कि दीपिका को बहुत अच्छे से जानता था.

बायोपिक के स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम

इसी बातचीत में ललित मोदी ने बताया कि पिछले कुछ सालों में उनकी जिंदगी से जुड़े कई इंटरव्यू रिकॉर्ड किए गए हैं. इस प्रोजेक्ट पर एक बड़ी टीम काम कर रही है, जिसका नेतृत्व स्नेहा राजानी कर रही हैं. फिलहाल पूरी टीम कहानी को लिखने में बिजी है.

ललित मोदी के बारे में

ललित मोदी भारतीय क्रिकेट प्रबंधन के सबसे प्रभावशाली और चर्चित शख्सियतों में गिने जाते हैं. उन्होंने 2005 से 2010 तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चेयरमैन और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. इसके अलावा, वह राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी रहे.

यह भी पढ़ें- Peddi Twitter Review: राम चरण की ‘पेड्डी’ दर्शकों को पसंद आई या नहीं? सामने आए रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >