बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी मर्दानी 3, लाखों में सिमटी 14वें दिन की कमाई

Mardaani 3 Box Office Collection Day 14: रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 अब बॉक्स ऑफिस पर डूबते हुए दिखाई दे रही है. 14वें दिन फिल्म की कमाई लाखों में आ गई है और नई रिलीज के बाद इसका टिकना मुश्किल लग रहा है.

Mardaani 3 Box Office Collection Day 14: रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है. फिल्म का दूसरा हफ्ता उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं रहा. रिलीज के 14वें दिन के आंकड़े बताते हैं कि फिल्म अब धीरे-धीरे सिमटती हुई नजर आ रही है. दूसरे गुरुवार यानी 14वें दिन फिल्म ने लगभग 78 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. यह कमाई पहले हफ्ते की तुलना में काफी कम है. इसी के साथ फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन करीब 40.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 

लाखों में सिमटी 14वें दिन की कमाई

अगर शुरुआत की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. पहले हफ्ते में कुल 26.3 करोड़ रुपये की कमाई हुई. दूसरे हफ्ते में भी कुछ दिनों ने राहत दी, जैसे 9वें दिन 3.5 करोड़ और 10वें दिन 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन आया. लेकिन वर्किंग डेज में गिरावट साफ दिखी. दूसरे सोमवार को 1.2 करोड़, 12वें दिन 1.6 करोड़ और 13वें दिन 1.1 करोड़ रुपये की कमाई हुई. अब 14वें दिन यह आंकड़ा घटकर 78 लाख रह गया है. बॉर्डर 2 भी सिनेमाघरों में लगी हुई है, जिससे मर्दानी 3 को कड़ी टक्कर मिली. रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी बॉर्डर 2 अच्छी पकड़ बनाए हुए है, जिसका असर सीधा मर्दानी 3 पर पड़ा है.

नई फिल्मों से होगी टक्कर

मर्दानी 3 एक गंभीर और डार्क क्राइम थ्रिलर है. ऐसी फिल्मों की अपनी एक खास ऑडियंस होती है. जो दर्शक इस तरह की कहानी पसंद करते हैं, वे ज्यादातर शुरुआती दिनों में ही फिल्म देख लेते हैं. आने वाले दिनों में फिल्म के सामने और चुनौती खड़ी होने वाली है. आज यानी 13 फरवरी को ओ रोमियो सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी नजर आ रही है. इसके अलावा शनाया कपूर की तू या मैं भी आज रिलीज हो चुकी है, जिसका असर भी पुरानी फिल्मों की कमाई पर पड़ने वाला है, इसलिए मर्दानी 3 को टिके रहने के लिए वीकेंड पर बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी होगा.

ये भी पढ़ें: हिट या फुस्स? 13 दिनों में ही मर्दानी 3 का हुआ बुरा हाल, कलेक्शन देख लगेगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shreya sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >