Rani Mukerji: इस वजह से रानी मुखर्जी नहीं बन पाई Amitabh Bachchan की बहू, वजह जान चौंक जाएंगे आप!

युवा और बंटी और बबली जैसी फिल्मों के सुपरहिट होने के बाद अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी पॉपुलर जोड़ी बन गए थे. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी और ऑफस्क्रीन जोड़ी सबको काफी पसन्द आ रही थी. हालांकि जब उनका ब्रेकअप हुआ तो उनके चाहने वालों को दिल टूट गया.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया. रानी ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी है, जो आज तक फैंस ने याद रखा है. फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रही है. उनका नाम बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ जुड़ा था. दोनों की अफेयर की खबरों एक समय खबरों में बनी रहती थी. हालांकि दोनों का ब्रेकअप हो गया और उनके रास्ते अलग हो गए.

रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की लवस्टोरी

रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की लवस्टोरी कुछ ज्यादा समय तक नहीं चली. करिश्मा कपूर से जब अभिषेक का दिल टूटा तो वो धीरे-धीरे रानी की तरफ बढ़ने लगे. दोनों ने युवा और बंटी और बबली जैसी फिल्मों में काम किया था उसमें उनकी बॉन्डिंग जबरदस्त थी. खबरें थीं कि जया बच्चन बंगाली एक्ट्रेस को भी काफी पसंद करती थीं. दोनों की लव स्टोरी तेजी से आगे बढ़ रही थी और दोनों के परिवार वाले भी मिल चुके थे.

अभिषेक और रानी का ब्रेकअप

अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की जोड़ी को हर तरफ से प्यार मिल रहा था. लेकिन उनका रिश्ते का किसी अंजाम तक नहीं पहुंच पाया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रानी की फिल्म ‘ब्लैक’ सुपरहिट रही थी. फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी थे. मूवी में दोनों के बीच एक किस वाला सीन था, जो जया बच्चन नहीं चाहती थी. जया का कहना था कि रानी अपने होने वाले ससुर के साथ ऐसा कोई सीन ना करें. लेकिन रानी इस सीन के लिए मान गई. कहा जाता है कि तब से ही वो उनसे खासा नाराज हो गई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, उसके बाद से ही उनके बीच नाराजगी बढ़ती गई और फिर उनका ब्रेकअप हो गया.

अभिषेक ने अपनी शादी में नहीं बुलाया था रानी को

कहा जाता है कि अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी के बीच नाराजगी कम नहीं हुई. हालांकि कई बार दोनों ने एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया, लेकिन जब अभिषेक ने रानी को अपनी शादी में आमंत्रित नहीं किया, तो यह साफ हो गया कि यह सब कड़वाहट के साथ खत्म नहीं हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >