गेमिंग ऐप मामले में रणबीर कपूर को ED से समन, इस दिन होगी पूछताछ, रडार पर नेहा कक्कड़ सहित कई बड़े स्टार, VIDEO

रणबीर कपूर की इन-दिनों अपनी आने वाली फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में है. इस बीच, ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा तलब किए जाने की खबर सामने आने के बाद अभिनेता खुद विवादों में घिर गए हैं. खबर है कि बॉलीवुड एक्टर को 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है.

रणबीर कपूर को सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने तलब किया है. यह खबर इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रही है और एनिमल स्टार के फैंस काफी चिंतित हैं. रणबीर कपूर को ईडी ने 6 अक्टूबर यानी शुक्रवार को समन भेजा है. हो सकता है कि अभिनेता तुरंत सामने न आएं क्योंकि न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अभिनेता इस समय शहर से बाहर हैं. हालांकि, बाद में उन्हें ईडी के सामने पेश होना पड़ सकता है. रणबीर कपूर के अलावा और भी सेलिब्रिटीज को ईडी का समन मिलने की संभावना है, जो नाम सामने आए हैं वे हैं पुलकित सम्राट, सनी लियोनी, नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी, टाइगर श्रॉफ, अली असगर, एली अवराम, कृति खरबंदा, भाग्यश्री, भारती सिंह और नुसरत भरूचा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान और आतिफ असलम को भी बुलाया जा सकता है. ईडी ने सितंबर में मुंबई, कोलकाता और भोपाल में तलाशी के बाद लगभग 400 करोड़ रुपये जब्त किए थे, जिसके बाद यह खुलासा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >