VIDEO: पैपराजी को रणबीर-आलिया की बेटी राहा ने कहा Bye, दिए फ्लाइंग किस, फैंस बोले- यार ये कितनी क्यूट है

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर दिख रही है. वीडियो में राहा पैपराजी को अपनी प्यारी से आवाज में बाय कहती दिख रही है.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर बेहद क्यूट और प्यारी है. हाल ही में आलिया और रणबीर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी राहा भी नजर आई. राहा को देखते ही पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने लगे. पैपराजी ने राहा को उसका नाम लेकर पुकारा तो स्टारकिड ने उन्हें जवाब भी दिया. दिस क्यूटनेस से राहा जवाब देती है उसपर तो फैंस का दिल आ जाएगा.

राहा ने पैपराजी को कहा बाय, दिए फ्लाइंग किस

दरअसल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुंबई एयरपोर्ट के चेकिंग एरिया में खड़े थे. इस दौरान राहा को पैपराजी ने बाय कहा. इसपर राहा ने उन्हें जवाब देते हुए हाल हिलाकर बाय कहा. साथ ही राहा ने उन्हें फ्लाइंग किस भी दिया. ये देखकर रणबीर और आलिया मुस्कुराने लगे. राहा ने जिस क्यूटनेस से बाय कहा, उसपर अब फैंस रिएक्ट कर रहे हैं. राहा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसपर यूजर्स प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे.

यूजर्स बोले- कितनी क्यूट है

वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, बिल्कुल आलिया भट्ट की तरह लगती है राहा. एक यूजर ने लिखा, पैपराजी के साथ कितनी सहज हो गई है राहा. एक यूजर ने लिखा, कितनी प्यारी और मिलनसार बच्ची है. एक यूजर ने लिखा, राहा ने मेरा दिल चुरा लिया है. एक यूजर ने लिखा, यार ये कितनी क्यूट है. एक यूजर ने लिखा, हाय, राहा बेहद प्यारी है.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस फिल्म में आएंगे नजर

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा में नजर आएंगी, जिसे शिव रवैल निर्देशित करेंगे. दूसरी तरफ रणबीर कपूर फिल्म लव एंड वॉर में आलिया और विक्की कौशल के साथ दिखेंगे. इस फिल्म को संजय लीला भंसाली निर्देशित करेंगे. उनके पास रामायण भी है, जिसमें उनके साथ साई पल्लवी दिखेंगी. इसे नितेश तिवारी निर्देशित कर रहे हैं. इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश, राणव के किरदार में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें Inshallah में सलमान खान को रिप्लेस किए जाने की अफवाहों पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- संजय भंसाली सर जो…

यह भी पढ़ेंDhoom 4 में ‘धूम’ मचाएंगे रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा का कटा पत्ता, ये है लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >