Ramayana: थिएटर्स में फिर गूंजेगा ‘जय श्री राम’ का नारा, जानें भारत में कब रिलीज होगी एनिमेटेड रामायण फिल्म?

Ramayana: साल 1993 की जापानी-इंडियन एनिमेटेड फिल्म ‘रामायण- द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरजंन करने के लिए आ रही है. यह फिल्म कई भाषाओं में 24 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी.

Ramayana: साल 1993 में आई जापानी-इंडियन एनिमेटेड फिल्म ‘रामायण- द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था. सदियों से दिखाई जा रही इस पौराणिक कहानी को कार्टून अवतार में देखना दर्शकों के लिए बेहद खास अनुभव था. ऐसे में एक फिर थिएटर्स में जय श्री राम के जयकारे लगाने के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि यह फिल्म एक बार दर्शकों का मनोरजंन करने के लिए भारतीय सिनेमाघरों में आ रही है. मेकर्स इसे 4K में रिलीज करेंगे. साथ ही इसकी ऑडियो और वीडियो क्वालिटी में भी सुधार किए जाएंगे. ऐसे में अगर आप इसे देखने के लिए उत्सुक हैं तो आइए बताते हैं रिलीज डेट.

कब रिलीज होगी एनिमेटेड रामायण?

रामायण भारतीय थिएटर्स में 24 जनवरी, 2025 को तेलुगु, अंग्रेजी, तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज होगी. फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन का भार गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स, फरहा अख्तर और रितेश सिधवानी ने एक्सेल एंटरटेनमेंट ने संभाला है. वहीं, फिल्म का नया क्रिएटिव अडैप्शन एसएस राजामौली के पिता वी विजयेंद्र प्रसाद ने देखा है.

कब आएगा रामायण का नया ट्रेलर?

‘रामायण- द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ पहले 18 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसके डेट में बदलाव किया गया है. मेकर्स ने कहा, ‘देशभर की जनता से मिले क्रेजी रिस्पांस के बाद हमने इसकी रिलीज डेट को रीशेड्यूल करके आगे एक नै तारिख रखने के बारे में सोचा है. यह फैसला हमारे कमिटमेंट और एक मास्टरपीस दर्शकों तक पहुंचाने के हमारी कोशिश को ध्यान में रखते हुए लिया है.’ इस एनिमेटेड फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को आएगा.

राम और रावण का वॉयस ओवर

रामायण- द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम का निर्देशन यूगो साको, राम मोहन और कोइची स्काई ने किया है. इसके हिंदी वर्जन में पहले राम का वॉयस ओवर अरुण गोविल ने किया था. तो वहीँ, मां सीता की आवाज नम्रता सावने और अमरीश पूरी ने रावण का वॉयस ओवर किया था. इस फिल्म की कहानी का नरेशन शत्रुघ्न सिन्हा ने किया था.

यह भी पढ़े: Kiara Advani: गेम चेंजर के बाद ‘मैडॉक’ की इस फिल्म में नजर आएंगी कियारा आडवाणी, निभाएंगी बेहद खास रोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >