Ramayana में भगवान हनुमान का रोल निभाने पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, जाट एक्टर बोले- यह किरदार निभाना थोड़ा…

Ramayana: फिल्म रामायण में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर नजर आएंगे. इसमें भगवान हनुमान का रोल सनी देओल निभा रहे हैं. फिल्म में अपने किरदार को लेकर जाट एक्टर ने बात की. सनी की जाट 10 अप्रैल को देश सहित दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है.

Ramayana: नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित रामायण में रणबीर कपूर, भगवान राम, केजीएफ फेम यश- रावण और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दिखेंगी. पहली बार रणबीर, साई के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. नमित मल्होत्रा ​की ओर से निर्मित फिल्म में दर्शक सनी देओल को भी देख सकेंगे. सनी भगवान हनुमान का किरदार प्ले कर रहे हैं. सनी जो अपनी फिल्म जाट की रिलीज की तैयारी में लगे हुए हैं, उन्होंने रामायण में अपने किरदार को लेकर बात की.

रामायण में भगवान हनुमान का किरदार निभाने पर सनी देओल ने क्या कहा

सनी देओल ने पिंकविला मास्टरक्लास में फिल्म रामायण में भगवान हनुमान का किरदार निभाने पर कहा, ”हम सब एक्टर्स हैं और अपना बेस्ट दे रहे हैं. हनुमान जी का किरदार निभाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि कोई कुछ गलत नहीं करना चाहता है.” जब उनसे पूछा गया कि वह कब से इसकी शूटिंग शुरू करेंगे. इसपर जाट एक्टर ने कहा ”मैं अभी इसपर बात नहीं कर सकता.”

सनी देओल बोले- रामायण के लिए उत्साहित हूं

सनी देओल ने कहा कि, ”एक एक्टर का जॉब होता है परफॉर्म करना और अपने किरदार को लेकर उत्साहित होना. एक एक्टर होने के नाते आपको अपने डायरेक्टर पर विश्वास होना चाहिए. तकनीक अब इतनी अच्छी तरह से विकसित हो चुकी है कि आपको यकीन हो जाता है. मुझे याद है कि मैं सुपरमैन को देखकर हैरान रह गया था.अब भारत में तकनीक बेहतर हो रही है. चल जाएगा वाली बात अब कम हो गई है और परफेक्शन पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. मैं रामायण को लेकर बहुत उत्साहित हूं क्यों नमित ये काम कर रहा है और वह इस समय दुनिया भर में विशेष प्रभाव वाली कंपनियों का संचालन कर रहे हैं. वह रामायण बनाने के लिए सही इंसान है. वह रामायण को विश्वसनीय बनाना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें कहानी पर विश्वास है.”

यहां पढ़ें-  Laughter Chefs 2: निया शर्मा के बाद अब टीवी की इस हसीना की शो में हुई एंट्री, मन्नारा चोपड़ा ने कहा अलविदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >