Ramayana: सनी देओल ने पूरी की ‘रामायण’ की शूटिंग, रणबीर कपूर संग निभाएंगे हनुमान का दमदार रोल

Ramayana: सनी देओल ने ‘रामायण’ में हनुमान के रोल की शूटिंग पूरी कर ली है. फिल्म में सनी के अलावा रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण बनेंगे. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा.

Ramayana: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल अपनी सुपरहिट फिल्म ‘गदर 2’ के बाद लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बने हुए हैं. अब वह नितेश तिवारी की मेगा-बजट फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और इसे दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा. इस बीच सनी देओल ने फिल्म में अपने किरदार ‘हनुमान’ की शूटिंग पूरी कर ली है. आइए बताते हैं पूरी डिटेल्स.

हनुमान के रूप में सनी देओल की शूटिंग पूरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल ने हनुमान के किरदार की शूटिंग पूरी कर ली है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के पहले पार्ट में उनका रोल सीमित होगा, लेकिन दूसरे पार्ट में वह बेहद अहम भूमिका निभाएंगे, जहां वे रावण की लंका जलाकर श्रीराम की विजय में योगदान देंगे.

रामायण की स्टारकास्ट

  • रणबीर कपूर – भगवान राम
  • साई पल्लवी – माता सीता
  • यश – रावण
  • सनी देओल – हनुमान

फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि सनी देओल अपनी दमदार एक्टिंग से इस रोल में कई लेयर्स जोड़ेंगे और दर्शकों को एक अलग तरह का हनुमान देखने को मिलेगा.

फिल्म की रिलीज डेट

  • रामायण पार्ट 1 – दिवाली 2026
  • रामायण पार्ट 2 – दिवाली 2027

दोनों फिल्में ग्रैंड स्केल पर बन रही हैं और इन्हें VFX और शानदार सेट्स के जरिए विजुअली मैग्निफिसेंट बनाया जा रहा है.

सनी देओल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

रामायण के अलावा सनी देओल ‘बॉर्डर 2’ (22 जनवरी 2026) में नजर आएंगे. इसमें उनके साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे एक्टर्स भी शामिल हैं. बॉर्डर 2 के अलावा सनी देओल, राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘लाहौर 1947’ में भी दिखेंगे. इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार की गई, जिसकी लीड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा हैं.

यह भी पढ़े: Param Sundari Box Office Records: परम सुंदरी ने ने सुस्त कमाई के साथ बनाया रिकॉर्ड, तोड़ डाला इस मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >