Ramayana Part 1 में सिर्फ इतने मिनट रावण के रूप में दिखेंगे यश, पहले पार्ट में इसपर रहेगा फोकस

Ramayana Part 1: रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर रामायण पार्ट 1 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में मेकर्स की ओर से मूवी का धांसू अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया गया. इसमें स्टारकास्ट रिवील हुआ. अब सुपरस्टार यश का स्क्रीन टाइम कितना होगा, इसका खुलासा हुआ. साथ ही पहले पार्ट की स्टोरी से भी पर्दा हटा.

Ramayana Part 1: रामायण पार्ट 1: अनाउंसमेंट वीडियो में रणबीर कपूर और सुपरस्टार यश की एक झलक के साथ ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. फैंस रामायण की रिलीज के लिए सुपरएक्साइटेड हो गए. नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित इस महाकाव्य का पुनर्कथन कथित तौर पर भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा दृश्य नाटक है. फिल्म सिनेमाघरों में दो भागों में रिलीज होगी. अब पहले पार्ट में यश का स्क्रीन टाइम कितना होगा, इसका खुलासा हो गया है.

रामायण पार्ट 1 में इतना होगा यश का स्क्रीन टाइम

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, रामायण के सह-निर्माता यश, रामायण पार्ट 1 में लगभग पंद्रह मिनट के लिए स्क्रीन पर दिखाई देंगे. यह डिसीजन स्टोरीलाइन को देखते हुए लिया गया है. पार्ट 2 में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी. जिसे देखने में दर्शकों को वाकई में मजा आएगा. महाकाव्य का पहला भाग राम, सीता और लक्ष्मण के अयोध्या से वनवास की कहानी दिखाएगा. निर्माताओं ने पौराणिक महाकाव्य के पहले भाग की शूटिंग पूरी कर ली है, जबकि दूसरे भाग की शूटिंग अगस्त 2025 में शुरू होगी.

रामायण के बारे में

रामायण की पहली झलक जारी होने के बाद, रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत इस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई है. यश रावण का किरदार निभाएंगे, रणबीर कपूर भगवान राम का, साई पल्लवी मां सीता का, जबकि सनी देओल और रवि दुबे क्रमशः हनुमान और लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे. वर्कफ्रंट की बात करें तो यश जल्द ही रामायण के अलावा ऐतिहासिक गैंगस्टर एक्शन फिल्म “टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स” में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- Kaun Banega Crorepati: 25 साल बाद केबीसी छोड़ने पर अमिताभ बच्चन ने फाइनली तोड़ी चुप्पी, कहा- जीवन में सुधार लाने…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >