Ramayana फिल्म में नहीं कास्ट किए जाने पर दीपिका चिखलिया ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Ramayana: रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और रवि दूबे स्टारर रामायण का हाल ही में अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया गया. इसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. अब टीवी की सीता दीपिका चिखलिया ने बताया कि उन्हें मेकर्स ने अप्रोच तक नहीं किया. साथ ही अरुण गोविल के दशरथ बनने पर भी चुप्पी तोड़ी.

Ramayana: नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित फिल्म रामायण इन-दिनों ट्रेंड में है. हाल ही में मोस्ट अवेटेड मूवी का ऑफिशियल टीजर रिलीज किया गया था. जिसमें खुलासा किया गया कि रणबीर कपूर श्रीराम की भूमिका निभाएंगे. वहीं साई पल्लवी सीता, यश रावण, रवि दूबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका निभाएंगे. अब दीपिका चिखलिया, जो टीवी की सीता के रूप में जानी जाती हैं, उन्होंने फिल्म में अप्रोच न किए जाने पर चुप्पी तोड़ी.

अरुण गोविल के दशरथ बनने पर क्या बोली दीपिका

टाइम्स ऑफ इंडिया संग बात करते हुए दीपिका चिखलिया ने फिल्म के बारे में बात की. साथ ही अरुण गोविल को कास्ट किए जाने पर भी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा, “अरुण को राम के अलावा किसी अन्य भूमिका में देखना… मुझे नहीं पता, ये कैसा होगा, क्योंकि मैंने उन्हें राम के रूप में देखा है और खुद को सीता के रूप में देखा है. मेरे लिए उन्हें दशरथ के रूप में देखना वास्तव में थोड़ा अलग है, ले���िन फिर मुझे लगता है कि यह वास्तव में उनकी पसंद है. यह बहुत पर्सनल है कि लोग कैसा महसूस करते हैं.”

रामायण में न लिए जाने पर दीपिका चिखलिया ने तोड़ी चुप्पी

उन्होंने इस राज से भी पर्दा उठाया कि अपकमिंग महाकाव्य के लिए निर्माताओं ने उनसे किसी भी भूमिका के लिए संपर्क नहीं किया. उन्होंने कहा, “मुझसे कभी संपर्क नहीं किया गया. मुझे लगता है कि उन्होंने इस बारे में मुझसे बात करने की भी जहमत नहीं उठाई.” उन्होंने यह स्पष्ट करते हुए कहा कि नए प्रोजेक्ट में उनकी कोई भागीदारी नहीं है.

अगर उनसे रामायण के लिए संपर्क किया जाता तो क्या वह हां कहती

दीपिका ने आगे बताया कि अगर उनसे संपर्क किया भी जाता तो भी वह किसी और रामायण प्रोडक्शन का हिस्सा बनने से हिचकिचातीं. एक्ट्रेस ने कहा, “एक बार जब मैंने सीता का किरदार निभा लिया, तो मुझे नहीं लगता कि मैं रामायण में कोई और किरदार निभा सकती हूं. यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैं निश्चित नहीं हूं. अगर मैं महाभारत या शिव पुराण में कुछ कर रही होती, तो मैं इस पर विचार कर सकती थी, लेकिन रामायण फिल्म में नहीं.”

यह भी पढ़ें- Panchayat Season 5 OTT Release: पंचायत 5 की रिलीज डेट अनाउंस, इस साल देगी दस्तक, नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >