Mission Impossible 8 की सफलता पर राम गोपाल वर्मा और फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्शकों को ये…

Mission Impossible 8: टॉम क्रूज की मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग 17 मई को भारत में रिलीज हुई और इसे दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिला. मूवी काफी अच्छी कमाई कर रही है. अब फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा और फरहान अख्तर ने इसकी सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

Mission Impossible 8: टॉम क्रूज की ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ ने पूरी दुनिया में खूब चर्चा बटोरी है. मूवी को भारत में दर्शकों से गजब का रिस्पांस मिला और इसने शानदार कमाई की. अब निर्देशक-अभिनेता और निर्माता फरहान अख्तर ने भी टॉम क्रूज की फिल्म देखी और इससे इम्प्रेस होकर तारीफ में कई बातें कही.

फरहान अख्तर और राम गोपाल वर्मा ने फिल्म की सफलता पर की बात

फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग का एक पोस्टर शेयर किया. वहीं तारीफ करते हुए लिखा, “दिमाग उड़ा देने वाला!! क्या राइड है… @tomcruise MI सीरीज को स्टाइल में घर लेकर आए हैं…” यही नहीं राम गोपाल वर्मा ने भी हॉलीवुड मूवी की जमकर तारीफ की. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “#MissionImpossible The Final Reckoning जैसी फिल्में बनाकर डायरेक्टर्स अपनी बुद्धिमत्ता को और बढ़ा देते हैं. वे दर्शकों को बुद्धिमान मानते हैं.”

टॉम क्रूज ने भारत के प्रति अपने प्यार का किया इजहार

इस बीच, ‘मिशन: इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ के प्रमोशन के दौरान टॉम क्रूज ने भारत और बॉलीवुड फिल्मों के प्रति अपने प्यार का खुलासा किया. उन्होंने कहा, “मुझे भारत से बहुत प्यार है… अद्भुत देश, अद्भुत लोग, अद्भुत संस्कृति. मुझे कहना होगा कि भारत में बिताया हर पल मेरे लिए काफी खास था. जब मैं उतरा, ताजमहल देखने गया, प्रीमियर की रात अनिल और सभी लोगों के साथ मुंबई में समय बिताया. मुझे हर पल बहुत अच्छी तरह याद है.”

मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग के बारे में

मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग 2023 की मिशन: इम्पॉसिबल- डेड रेकनिंग का फॉलोअप है. क्रिस्टोफर मैकक्वेरी की ओर से निर्देशित इस फिल्म में साइमन पेग, एसाई मोरालेस, हेले एटवेल, वैनेसा किर्बी, पोम क्लेमेंटिएफ, हेनरी चेर्नी, एंजेला बैसेट और रॉल्फ सैक्सन जैसे कलाकारों की टोली है. फिल्म में नए चेहरों में जेनेट मैकटीर, हन्नाह वाडिंगहैम और निक ऑफरमैन शामिल हैं. एक्शन से भरपूर एडवेंचर को भारत में 17 मई, 2025 को रिलीज किया गया था.

यह भी पढ़ें- Jyoti Malhotra की गिरफ्तारी पर रूपाली गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कितने लोग छुपकर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >