Rakul Preet Singh: जानें कैसे शुरू हुई थी रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की लवस्टोरी, देखें ये VIDEO

Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में सिर्फ एक दिन बच गया है. 21 फरवरी को रकुल और जैकी शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में सिर्फ एक दिन बच गया है. 21 फरवरी को रकुल और जैकी शादी के बंधन में बंध जाएंगे. कपल की प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुकी है. रकुल और जैकी एक दूसरे को तकरीबन चार साल से डेट कर रहे हैं, लेकिन पहले उन्हें यह भी नहीं पता था कि वे दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हैं. दोनों के बीच प्यार की शुरुआत कोरोना महामारी के दौरान हुई थी. रकुल और जैकी ने एक साथ लॉकडाउन में हैंगआउट करना शुरू किया. उस वक्त दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त थे. बाद में उन्हें एक-दूसरे के बारे में और जानने का मौका मिला, और कब उनकी यह दोस्ती प्यार में बदल गई, किसी को पता नहीं चला. रकुल और जैकी ने 10 अक्टूबर 2021 को अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था. जैकी ने रकुल के लिए उनके जन्मदीन पर एक रोमांटिक पोस्ट डालकर दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार किया था.

Also Read: Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: शादी से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे रकुल-जैकी, फैंस बोले- जोड़ी कमाल की…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >